नीरज सिंह हत्याकांड के गवाह गुड्डू सिंह पर हमला, एक गिरफ्तार

गुड्डू पर हमला उनके धनसार स्थित आवास पर हुआ। हमले से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दरअसल गुड्डू सिंह बहुचर्चित नीरज सिंह हत्याकांड में गवाह हैं।

By mritunjayEdited By: Publish:Fri, 15 Mar 2019 11:11 AM (IST) Updated:Fri, 15 Mar 2019 06:08 PM (IST)
नीरज सिंह हत्याकांड के गवाह गुड्डू सिंह पर हमला, एक गिरफ्तार
नीरज सिंह हत्याकांड के गवाह गुड्डू सिंह पर हमला, एक गिरफ्तार

धनसार, जेएनएन। धनबाद के डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह के प्रतिनिधि गुड्डू सिंह उर्फ निखिलेश्वर पर शुक्रवार सुबह करीब नाै बजे हमला हुआ। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमलावर त्रिभुवन वर्मा उर्फ टीपू को भालगोरा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दूसरी तरफ इस मामले को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। क्योंकि गुड्डू सिंह बहुचर्चित नीरज सिंह हत्याकांड में गवाह हैं। 


डिप्टी मेयर ने बताया साजिशः गुड्डू सिंह के अनुसार उनपर हमला शुक्रवार सुबह उनके झरिया स्थित आवास पर हुआ। तीन की संख्या में हमलावर उनके घर पहुंचे। हमलावर चाकू लिए हुए थे। गर्दन, कमर और हाथ पर वार कर फरार हो गए। हालांकि गुड्डू सिंह को गंभीर जख्म नहीं है। सिर्फ खरोंचें आई हैं। हमले की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दरअसल, गुड्डू सिंह बहुचर्चित नीरज सिंह हत्याकांड में गवाह हैं। घटना की सूचना मिलते ही दिवंगत नीरज सिंह के अनुज धनबाद के डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी प्राप्त की।आरोप लगाया कि नीरज हत्याकांड के गवाहों को डराने के लिए साजिश के तहत गुड्डू सिंह पर हमला हुआ है।

गिरफ्तार टीपू ने लगाया गुड्डू सिंह पर मारपीट का आरोपः मामला राजनीतिक होने के कारण झरिया पुलिस तुरंत सक्रिय हुई। हमलावर टीपू उर्फ त्रिभुवन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में टीपू ने हमले के आरोप से साफ इन्कार किया है। उसने पुलिस को बताया कि गुड्डू ने दो आदमियों को भेजकर सुबह घर पर बुलवाया था। इस दाैरान उसके साथ मारपीट की जाने लगी। बचाव में उसने भी गुड्डू पर हाथ चलाए। 
21 मार्च 2017 को हुई थी नीरज सिंह की हत्याः धनबाद के सरायढेला में 21 मार्च 2017 को पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों को गोलियों से भून दिया गया था। इस मामले में गुड्डू सिंह झरिया के विधायक संजीव सिंह के खिलाफ गवाह हैं। कोर्ट में नीरज हत्याकांड का ट्रायल चल रहा है। 

chat bot
आपका साथी