Jharkhand: भाजपा सांसद के आवास में पार्टी के ही नेता ने तलवार से किया हमला, कार्यकर्ताओं ने बांधकर पीटा

धनबाद संसदीय क्षेत्र के तहत ही बोकारो आता है। बोकारो स्टील प्लांट की तरफ से बोकारो में सांसद को रहने के लिए आवास का आवंटन किया गया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 19 Mar 2020 09:38 AM (IST) Updated:Thu, 19 Mar 2020 07:43 PM (IST)
Jharkhand: भाजपा सांसद के आवास में पार्टी के ही नेता ने तलवार से किया हमला, कार्यकर्ताओं ने बांधकर पीटा
Jharkhand: भाजपा सांसद के आवास में पार्टी के ही नेता ने तलवार से किया हमला, कार्यकर्ताओं ने बांधकर पीटा

बोकारो, जेएनएन। बोकारो में भाजपा की अंदरूनी लड़ाई सड़क पर आ गई है। धनबाद के सांसद पीएन सिंह के बोकारो स्थित आवास पर बुधवार को हरला मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष शैलेश कुमार की रस्सी से बांध कर पिटाई की गई। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। शैलेश पर आरोप है कि वह तलवार, भुजाली और तीर-धनुष से लैस होकर सांसद आवास सह बोकारो जिला भाजपा कार्यालय में हमला किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

क्या है मामला 
16 मार्च को बोकारो के बिरसा चाैक पर भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। इस दाैरान बोकारो जिला भाजपा का अंतर्कलह खुलकर सामने आ गया था। हरला मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष शैलेश कुमार ने धनबाद के सांसद पीएन सिंह और बोकारो के विधायक विरंची नारायण के खिलाफ नारेबाजी की थी। इस दाैरान भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच सड़क पर फाइटिंग हुई थी। इस घटना की अगली कड़ी के रूप में बुधवार 18 मार्च को सांसद आवास पर हमले के रूप में देखा जा रहा है। 

भाजपा ने लगाया हमले का आरोप, पिटाई से इन्कार 
धनबाद संसदीय क्षेत्र के तहत ही बोकारो आता है। बोकारो स्टील प्लांट की तरफ से बोकारो में धनबाद के सांसद को रहने के लिए आवास का आवंटन किया गया है। इस आवास में धनबाद से बोकारो जाने पर सांसद पीएन सिंह रहते हैं। इस आवास को ही भाजपा ने जिला कार्यालय भी बना रखा है। इसी आवास में बुधवार को हमला और हंगामा हुआ। हालांकि घटना के समय सांसद पीएन सिंह नहीं थे। सत्र चलने के कारण वह इस समय दिल्ली में हैं।सांसद आवास में माैजूद सांसद प्रतिनिधि सह कार्यालय प्रमुख भैया आरएन ओझा ने आरोप लगाया कि शैलेश ने तलवार व तीर-धनुष लेकर पहुंचा था। उसने उनपर जानलेवा हमला किया। उन्होंने शैलेश की पिटाई से इन्कार किया है। 

साजिश के तहत फंसाया गया : शैलेश कुमार ने सांसद आवास पर हमले की बात से इन्कार किया है। उसने कहा है कि उसे फोन कर बुलाया गया। इसके बाद रस्सी से बांध कर पिटाई की गई। सांसद आवास पर हमला करने का झूठा आरोप लगाया गया। शैलेश उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह बोकारो में अकेले ही रहता है। उसके जेल जाने की सूचना मिलने के बाद उसके पिता उत्तर प्रदेश से बोकारो के लिए चल चुके हैं। 

chat bot
आपका साथी