एरियर में गड़बड़ी का आरोप लगाकर श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, तिसरा (धनबाद ): बस्ताकोला क्षेत्र की केओसीपी परियोजना के श्रमिकों ने एरियर में गड़बड़ी क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Jun 2018 04:04 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jun 2018 04:04 PM (IST)
एरियर में गड़बड़ी का आरोप लगाकर श्रमिकों ने किया प्रदर्शन
एरियर में गड़बड़ी का आरोप लगाकर श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, तिसरा (धनबाद ): बस्ताकोला क्षेत्र की केओसीपी परियोजना के श्रमिकों ने एरियर में गड़बड़ी का आरोप लगाकर मंगलवार को परियोजना कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रबंधन को 10 दिनों में त्रुटि दूरकर राशि के भुगतान की मांग की।

श्रमिकों का कहना है कि वेतन समझौता दस के तहत एरियर की जो स्लिप आई है, उसमें गड़बड़ी है। पुराने श्रमिकों को कम व नये की ज्यादा राशि अंकित कर दी गई है। कई श्रमिकों की स्लिप में राशि की कटौती भी दिख रही है। जल्द सही राशि का भुगतान नहीं किया तो आंदोलन तेज होगा। तुलसी रवानी, हेमंत बाउरी, राजकुमार, विनोद कुमार, सोहन पांडेय, चंद्रकांत ठक्कर, नरेंद्र गौड़, शांति राय थे।

chat bot
आपका साथी