अमित रेणु बने धनबाद के ग्रामीण एसपी, अमन कुमार भेजे गए साहिबगंज Dhanbad News

रांची पुलिस मुख्यालय में डीएसपी- 1 के पद पर तैनात अमित रेणु को स्थानांतरित करते हुए धनबाद का ग्रामीण एसपी बनाया गया है। SP के रूप में अमित रेणु की पहली पोस्टिंग है।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 04:19 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 04:19 PM (IST)
अमित रेणु बने धनबाद के ग्रामीण एसपी, अमन कुमार भेजे गए साहिबगंज Dhanbad News
अमित रेणु बने धनबाद के ग्रामीण एसपी, अमन कुमार भेजे गए साहिबगंज Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 2016 बैच के अधिकारी अमित रेणु को धनबाद का ग्रामीण एसपी बनाया गया है। जबकि धनबाद के ग्रामीण एसपी अमन कुमार को साहिबगंज जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर भेजा गया है।

झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 से पहले राज्य सरकार ने मंगलवार को 13 IPS अधिकारियों का स्थानांतरण किया। रांची पुलिस मुख्यालय में डीएसपी- 1 के पद पर तैनात अमित रेणु को स्थानांतरित करते हुए धनबाद का ग्रामीण एसपी बनाया गया है। SP के रूप में अमित रेणु की पहली पोस्टिंग है। उनके सामने धनबाद के ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण की चुनौती होगी।

chat bot
आपका साथी