तोपचांची में वाहन की चपेट में आकर मजदूर की मौत

तोपचांची तोपचांची थाना क्षेत्र के मानटांड़ चौक के समीप गुरुवार की सुबह दैनिक मजदूर नेपाल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 06:54 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 06:54 PM (IST)
तोपचांची में वाहन की चपेट में आकर मजदूर की मौत
तोपचांची में वाहन की चपेट में आकर मजदूर की मौत

तोपचांची : तोपचांची थाना क्षेत्र के मानटांड़ चौक के समीप गुरुवार की सुबह दैनिक मजदूर नेपाल कुम्हार की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हो गई। वह अपने गांव रामाकुंडा से साइकिल पर सवार होकर तोपचांची जा रहा था। मानटांड़ चौक के समीप एक अज्ञात वाहन तेज रफ्तार से जा रहा था। इसकी चपेट में वह आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नेपाल की मौत की खबर के बाद रामाकुंडा में मातम पसर गया तथा परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। नेपाल के एक पुत्र की मौत कुछ वर्ष पूर्व रामाकुंडा गांव के पास ट्रेन से कटकर हो गई थी। जिस गम को परिवार के लोग धीरे-धीरे भूल रहे थे कि इसी बीच नेपाल की मौत हो गई। घटना की खबर के बाद मुखिया परशुराम महतो मौके पर पहुंचे तथा शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। नेपाल दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। अपने पीछे पत्नी समेत दो पुत्र तथा एक पुत्री को छोड़ गए हैं।

chat bot
आपका साथी