सैनिकों के सम्मान में पुटकी से भूली तक हुए कार्यक्रम, लेकिन गायब रहे विधायक, अब उठ रहे सवाल

इस पूरे कार्यक्रम में सांसद पीएन सिंह तो कहीं कहीं दिखे लेकिन विधायक राज सिन्हा कहीं नहीं दिखे। पुटकी से भूली तक सभी कार्यक्रम उन्हीं के विधानसभा क्षेत्र में हुए और विधायक ही गायब। अब कार्यकर्ता सवाल पूछ रहे हैं कि ऐसा क्यों हुआ।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 10:49 AM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 10:49 AM (IST)
सैनिकों के सम्मान में पुटकी से भूली तक हुए कार्यक्रम, लेकिन गायब रहे विधायक, अब उठ रहे सवाल
पूरे कार्यक्रम में विधायक राज सिन्हा कहीं नहीं दिखे।

जागरण संवाददाता, धनबाद: भारतीय जनता युवा मोर्चा हाल ही में 1 सप्ताह का अभियान चलाया। इसमें पूर्व सैनिकों का सम्मान किया जाना था। कार्यक्रम के तहत केंदुआ में संगोष्ठी की गई और समापन भूली में पूर्व सैनिकों और भारत माता की आरती के साथ हुआ। इस पूरे कार्यक्रम में सांसद पीएन सिंह तो कहीं कहीं दिखे, लेकिन विधायक राज सिन्हा कहीं नहीं दिखे। पुटकी से भूली तक सभी कार्यक्रम उन्हीं के विधानसभा क्षेत्र में हुए और विधायक ही गायब। अब कार्यकर्ता सवाल पूछ रहे हैं कि ऐसा क्यों हुआ। विधायक को बुलाया नहीं गया या वह आए ही नहीं।

यह तो सर्वविदित है कि युवा मोर्चा कमेटी गठन के समय से ही सांसद और विधायक दोनों खेमों में जबरदस्त विरोध है। दरअसल युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह सांसद के करीबी व समर्थक बताए जाते हैं। वहीं उन्होंने भाजयुमो के जिला कमेटी गठन में विधायक समर्थकों को जगह नहीं देकर विधायक की नाराजगी भी मोल ले ली थी। खास तौर पर भाजयुमो के धनबाद सदर मंडल अध्यक्ष और पुटकी प्रखंड अध्यक्ष के मामले ने काफी तूल पकड़ा था। भाजयुमो अध्यक्ष अमलेश सिंह की ओर से इन मंडलों के अध्यक्ष की घोषणा नहीं करने पर भाजपा के स्थानीय मंडल अध्यक्षों ने ही युवा मोर्चा के अध्यक्षों की घोषणा कर दी। अब मोर्चा जिला अध्यक्ष ने उसे स्वीकृति ही नहीं दी। मामला अभी प्रदेश कमेटी के विचाराधीन है।

इस बीच भाजयुमो के जिला अध्यक्ष ने किसी भी कार्यक्रम में इन दोनों कार्यकर्ताओं को आमंत्रित नहीं किया। मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के धनबाद दौड़े में भी आमंत्रित नहीं किया। जाहिर है विधायक खेमा नाराज हो गया। हालांकि अमलेश सिंह सिंह की मानें तो उन्होंने हर कार्यक्रम की सूचना विधायक को दी थी, लेकिन वह नहीं आए। इधर विधायक राज सिन्हा ने बताया कि वह मधुपुर के कार्यक्रम में व्यस्त हैं। इसलिए कार्यक्रमों में भाग नहीं ले सके। लेकिन कार्यकर्ताओं को यह नहीं पच रहा कि कोई अपने विधानसभा क्षेत्र का अभियान छोड़कर दूसरी जगह कैसे घूम सकता है। युवा मोर्चा के जंग ने सांसद विधायक खेमे की खाई और चौड़ी कर दी है।

chat bot
आपका साथी