दुर्गापूजा घूमने के बहाने आई और पंखे से झूलकर दे दी जान

धनबाद: अपने पैतृक निवास जगदीशपुर आरा से धनबाद पहुंची 15 वर्षीय रूमी कुमारी उर्फ अंशु ने अपने

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Oct 2018 07:34 PM (IST) Updated:Tue, 09 Oct 2018 07:34 PM (IST)
दुर्गापूजा घूमने के बहाने आई और पंखे से झूलकर दे दी जान
दुर्गापूजा घूमने के बहाने आई और पंखे से झूलकर दे दी जान

धनबाद: अपने पैतृक निवास जगदीशपुर आरा से धनबाद पहुंची 15 वर्षीय रूमी कुमारी उर्फ अंशु ने अपने घर में बीती रात पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार नाबालिग नौवीं कक्षा में फेल होने के बाद से ही तनाव में थी। इसी वजह से बारामुड़ी निवासी खटाल संचालक उसके पिता बिंदेश्वरी प्रसाद यादव ने उसका मन बहलाने के लिए उसे धनबाद बुलाया था। यहा वह दुर्गा पूजा का मेला देखने के लिए आई थी।

हालाकि यहा आने के बाद भी वह तनाव में रहती थी। परिजनों के अनुसार कुछ घरेलू कलह भी आत्महत्या के कारण थे। रूमी सोमवार की रात अपने दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटक गई थी। घटना के समय परिजन घर पर मौजूद नहीं थे। उसके पिता बिंदेश्वरी प्रसाद यादव बारामुड़ी स्थित खटाल में दुग्ध व्यवसायी हैं। धनबाद पुलिस ने इस मामले में परिजनों की लिखित बयान पर पर यूडी केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी