सोये हुए दंपत्ति को सांप ने डंसा, पति की मौत पत्नी की हालत नाजुक Dhanbad news

रात सोये हुए एक दंपत्ति को एक जहरीले सांप ने डंस लिया। सर्पदंश के कारण पति की मौत हो गई जबकि पत्नी का इलाज पीएमसीएच में तल रहा है।

By MritunjayEdited By: Publish:Fri, 13 Sep 2019 03:11 PM (IST) Updated:Fri, 13 Sep 2019 03:11 PM (IST)
सोये हुए दंपत्ति को सांप ने डंसा, पति की मौत पत्नी की हालत नाजुक Dhanbad news
सोये हुए दंपत्ति को सांप ने डंसा, पति की मौत पत्नी की हालत नाजुक Dhanbad news

धनबाद, जेएनएन। पाथरडीह थाना क्षेत्र के चासनाला दो नम्बर बस्ती में गुरुवार की देर रात सोये हुए एक दंपत्ति को एक जहरीले सांप ने डंस लिया। जिससे पति के पूरे शरीर में विष फैल गया। पीएमसीएच धनबाद में पति ने दम तोड़ दिया। वहीं पत्नी की हालत गम्भीर बनी हुई है। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से दो नम्बर बस्ती में मातम पसरा हुआ है।

बताया जाता है कि दो नंबर बस्ती निवासी 50 वर्षीय निमाई बाउरी अपनी 46 वर्षीया पत्नी अष्टमी बाउरी के साथ एक कमरे में गुरुवार को सो रहे थे। सोने के क्रम में किसी जहरीले सांप ने निमाई के चेहरे व अष्टमी के हांथो में डंस लिया। इसकी जानकारी शुक्रवार की अहले सुबह हुई। जब दोनों को शरीर में जलन महसूस हुई। तब स्थानीय लोगों ने देखा कि दोनो पति-पत्नी को सांप ने डंसा है।

इसके बाद दोनों को चासनाला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया सह जोरापोखर में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया। जहां पति ने आखिरकार दम तोड़ दिया। वहीं पत्नी आईसीयू में जीवन और मौत के बीच जूझ रही है। मृतक के दो विवाहित पुत्रियां रीना बाउरी, सुनीता बाउरी व विवाहित पुत्र शिव बाउरी है।

chat bot
आपका साथी