डीआरडीए में चले टेंडर प्रक्रिया में एक दर्जन एजेंसियां चयनित, COVID-19 को लेकर करनी है सुरक्षा उपकरणों की खरीदारी Dhanbad News

स्वास्थ्य विभाग को आपदा प्रबंधन विभाग ने 50 लाख रुपये दिए हैं। इन पैसों से कोरोनावायरस से संबंधित तमाम सामग्री और उपकरणों का क्रय करना है।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Mon, 13 Apr 2020 11:20 PM (IST) Updated:Mon, 13 Apr 2020 11:56 PM (IST)
डीआरडीए में चले टेंडर प्रक्रिया में एक दर्जन एजेंसियां चयनित, COVID-19 को लेकर करनी है सुरक्षा उपकरणों की खरीदारी Dhanbad News
डीआरडीए में चले टेंडर प्रक्रिया में एक दर्जन एजेंसियां चयनित, COVID-19 को लेकर करनी है सुरक्षा उपकरणों की खरीदारी Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। कोरोना वायरस को लेकर जिले में सुरक्षा उपकरणों की खरीदारी को लेकर डीआरडीए के सभागार में देर रात तक टेंडर की प्रक्रिया हुई। इसके बाद अंतिम रूप से एक दर्जन एजेंसियों का चयन किया गया। एजेंसियों को जल्द सुरक्षा उपकरण और सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश भी दे दिया गया। इसमें जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ स्वास्थ विभाग के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

टेंडर में पीपीई किट, इसमें ट्रिपल लेयर मास्क, एन-95 मास्क, सैनिटाइजर, हैंड ग्लव्स, वीटीएम किट सहित अन्य सुरक्षा उपकरण के लिए टेंडर निकाले गए थे। अधिकारियों ने बताया टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है। स्वास्थ्य विभाग में सुरक्षा के पर्याप्त सामान उपलब्ध हो जाएंगे।

आपदा प्रबंधन विभाग ने दिए है 50 लाख रुपये : स्वास्थ्य विभाग को आपदा प्रबंधन विभाग ने 50 लाख रुपये दिए हैं। इन पैसों से कोरोनावायरस से संबंधित तमाम सामग्री और उपकरणों का क्रय करना है। इन सामग्री और उपकरणों को विभिन्न स्वास्थ्य उपकेंद्र, पीएमसीएच सहित अन्य जगहों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। सिविल सर्जन डॉ. गोपाल दास ने बताया कि लगातार सरकार कोशिश कर रही है। एक-दो दिन में सामानों की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है।

chat bot
आपका साथी