Cleanliness Survey-2021 : तीन चरण में होगा स्वच्छता सर्वे, गार्बेज फ्री सिटी पर अधिक जोर, जानें अपने शहर का हाल Dhanbad News

Cleanliness Survey-2021 स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 की तैयारी शुरू हो गई है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से निर्देश जारी किया जा चुका है। कुल 6 हजार अंकों का इस बार सर्वे होगा।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 09:43 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 09:47 PM (IST)
Cleanliness Survey-2021 : तीन चरण में होगा स्वच्छता सर्वे, गार्बेज फ्री सिटी पर अधिक जोर, जानें अपने शहर का हाल Dhanbad News
Cleanliness Survey-2021 : तीन चरण में होगा स्वच्छता सर्वे, गार्बेज फ्री सिटी पर अधिक जोर, जानें अपने शहर का हाल Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। Cleanliness Survey-2021 स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 की तैयारी शुरू हो गई है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से निर्देश जारी किया जा चुका है। कुल 6 हजार अंकों का सर्वे होगा। तीन चरण में सर्वे प्रक्रिया पूरी की जाएगा। पहला ओडीएफ, दूसरा गार्बेज फ्री सिटी और तीसरा स्वच्छता सर्वे। ओडीएफ पांच अगस्त, गार्बेज फ्री सिटी 15 अगस्त तक पूरा करना है। जनवरी 2021 में स्वच्छता सर्वे शुरू होगा।

नगर प्रशासक चंद्र मोहन कश्यप ने  इसको लेकर सभी पदाधिकारियों और सुपरवाइजर को नई दिशा निर्देश जारी कर दिया है। नगर प्रशासक ने कहा कि प्रत्येक माह 1200 लोगों का फीडबैक लिया जाएगा। अबतक धनबाद की तैयारी को देखकर नहीं लगता है कि इस बार अच्छी रैंकिग आएगी। नगर निगम में सभी काम ठप पड़े थे। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट योजना की लापरवाही भारी पड़ सकती है।

2016 में देश का सबसे गंदा शहर था धनबाद : 2016 में धनबाद को देश में सबसे गंदा शहर माना गया था। इसके बाद धनबाद ने गंदे शहर का दाग धोते हुए 2017 में 109वां स्थान प्राप्त किया। फिर 2018 में देश के 10 लाख से अधिक आबादी वाले 485 शहरों में धनबाद को 53वां स्थान मिला था। जबकि 2019 में 4237 शहरों में धनबाद ने 56वां स्थान हासिल कर रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई। जनवरी 2020 में हुए सर्वे में धनबाद की रैंकिंग महज तीन अंक सुधरी और 56वें से 53वें स्‍थान पर पहुंच गया। धनबाद से आगे जमशेदपुर और रांची है। धनबाद से पीछे चास और देवघर है। शहरों की स्टार रेटिंग भी होगी।

2019 में थ्री स्टार रेटिंग की दावेदारी : धनबाद नगर निगम ने पिछले वर्ष 2019 में भी थ्री स्टार रेटिंग की दावेदारी की थी, हालांकि मिली नहीं। स्टार रेटिंग वन स्टार से 7 स्टार तक होनी है। साफ-सफाई की स्थिति पर ही स्टार रेटिंग की दावेदारी होगी। इसमें डोर-टू-डोर सफाई, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की स्थिति समेत अन्य मुद्दे शामिल होते हैं।

ये होंगे सवाल : क्या आपका शहर स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में भाग ले रहा है आसपास में स्वच्छता को लेकर कितने अंक देना चाहेंगे सार्वजनिक-व्यावसायिक क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर कितने अंक देना चाहेंगे क्या कचरा लेने आने वाले सूखा और गीला कचरा अलग देने को कहते हैं क्या शहर की सड़कों में बने डिवाइडर में तरी के पौधे लगे दिखाई देते हैं। सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालय के स्वच्छता स्तर पर कितने अंक देंगे आप अपने शहर को ओडीएफ-जीएफसी (गारबेज फ्री सिटी) का दर्जा देंगे।

chat bot
आपका साथी