प्रांतीय मेले में हिस्सा लेंगे 43 बाल वैज्ञानिक

धनबाद : राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को विद्यालय स्तरीय विज्ञान मेला का आयोजन हुआ। इसम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Oct 2018 09:03 AM (IST) Updated:Sun, 07 Oct 2018 09:03 AM (IST)
प्रांतीय मेले में हिस्सा लेंगे 43 बाल वैज्ञानिक
प्रांतीय मेले में हिस्सा लेंगे 43 बाल वैज्ञानिक

धनबाद : राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को विद्यालय स्तरीय विज्ञान मेला का आयोजन हुआ। इसमें लगभग 150 बाल वैज्ञानिकों ने प्रदर्श लगाए। विज्ञान प्रमुख उपप्राचार्या उमा मिश्रा एवं भौतिकी के शिक्षक विभूति प्रसाद सिंह के देखरेख में निर्णायकों ने 43 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया। चयनित बाल वैज्ञानिक गिरिडीह में 9 को आयोजित प्रांतीय विज्ञान मेला में शामिल होंगे। बच्चों ने हवा के उपयोग, वन संरक्षण, फ‌र्स्ट एड, नवाचार एवं गणित के प्रदर्शो के अलावा पर्यावरण संरक्षण, परंपरागत कृषि में नवीनतम प्रयोग, नवाचार, सोलर इनर्जी, वेस्टेज मैनेजमेंट, मानव हित में ऊर्जा के उपयोग आदि विषयों पर बाल वैज्ञानिकों ने प्रदर्श बनाए।

शिशु वर्ग में कुंवर नारायण जयसवाल, पवन कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, यशव‌र्द्धन पाण्डेय, अपराजिता सिंह एवं अंकिता शर्मा चयनित हुए। बाल वर्ग में रिदा साहिन, रजनीश कुमार, अनुष्का, राकेश कुमार, रौनित सिंह एवं मिताली राज के प्रदर्श प्रान्तीय विज्ञान मेला के लिए चयनित हुए। किशोर वर्ग में ओम सिंह, प्रेरणा लाला, वैष्णवी कुमारी, अंकित कुमार, सुशात कुमार, करण सिंह के प्रदर्श चयनित हुए। इसी तरह तरूण वर्ग में निकिता राज, कुणाल गुप्ता, अंशु गुप्ता, साक्षी, शुभ कुमार एवं रोशन प्रसाद का मॉडल चयनित हुआ। मौके पर विद्यालय के सचिव विनोद कुमार तुलस्यान, चन्द्रशेखर अग्रवाल, प्राचार्य राजेश कुमार सिंह, मनोहर कुमार, रविन्द्र कुमार झा, सुषमा पांडेय, तापस कुमार घोष, सप्तमी लाहिड़ी, दिलीप कुमार दास, अंजना सिन्हा, पूनम चौधरी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी