Job Alert: झारखंड स्वास्थ्य विभाग में होगी बंपर बहाली, अभियान निदेशक के निर्देश पर तैयार की जा रही रिक्तियों की सूची

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चालू वर्ष को नियुक्ति का साल कहा है। इसके मद्देनजर सभी विभागों में तैयारी चल रही है। स्वास्थ्य विभाग में रिक्तयों की सूची तैयारी की जा रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक ने जिलों से रिक्ति सूची तलब की है।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 02:40 PM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 02:40 PM (IST)
Job Alert: झारखंड स्वास्थ्य विभाग में होगी बंपर बहाली, अभियान निदेशक के निर्देश पर तैयार की जा रही रिक्तियों की सूची
झारखंड स्वास्थ्य विभाग में नियुक्तियों की तैयारी ( सांकेतिक फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण और और पढ़ाई करके नौकरी के इंतजार करने वाले प्रशिक्षणार्थियों के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन समिति की ओर से अनुबंध के आधार पर स्वास्थ्य कर्मियों की बंपर बहाली निकलने वाली है। इसके लिए राज्य स्तर से तैयारियां शुरू हो गई है। इस संबंध में अभियान निदेशक उमाशंकर सिंह ने धनबाद सहित राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जन को पत्र लिखकर जिले में एएनएम, लैब टेक्नीशियन, सहायक आदि विभिन्न पदों की स्वीकृत पद और कार्यरत बल की जानकारी मांगी है। इसके साथ में 2 माह के अंदर तमाम तैयारियां पूरी करके बहाली निकाल दी जाएगी। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ श्याम किशोर ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इससे संबंधित तमाम जानकारी मुख्यालय को मुहैया कराई जा रही है।

4000 पदों पर निकल सकती है बहाली

झारखंड में जल्द ही 4000 से अधिक एएनएम के पदों पर बहाली निकाली जाएगी। फिलहाल अभी पदों की संख्या स्पष्ट नहीं की गई है। ऐसे में अनुमान बताया जा रहा है यह पदों की संख्या और ज्यादा हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कर्मचारी सेवा देते हैं। धनबाद में सबसे ज्यादा जिला टीकाकरण विभाग में कार्यरत हैं। इसके बाद जननी शिशु सुरक्षा योजना, आईसीयू, सहित अन्य योजना में सेवा दे रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मचारियों की कमी होने के कारण कई स्वास्थ्य केंद्रों में काम प्रभावित हो रहा है।

धनबाद में है 55 वेलनेस सेंटर

स्वास्थ सेवा के ढांचे को दुरुस्त करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार स्वास्थ्य केंद्रों को वैलनेस सेंटर के रूप में तब्दील किया है। ऐसे में इन केंद्रों पर अभी मानव बल काफी कम है। पिछले 3 वर्षों से चिकित्सकों की बहाली विभाग कर रहा है। लेकिन पिछले 5 वर्षों से बड़े स्तर पर एक भी बहाली सरकार की ओर से नहीं की गई है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विभाग में टीकाकरण जैसे कार्य में भी ठेका अथवा मानदेय पर बाहर से मानव बल को रखना पड़ रहा है। अनुबंध के आधार पर बहाली शुरू हो रही है। ऐसे में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बेरोजगार स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भी राहत मिलेगी।

chat bot
आपका साथी