राशन देने बिरहोरों के दरवाजे पर दस्तक देगी सरकार

धनबाद : अब डीलर के बजाय राशन पहुंचाने के लिए हर महीने आदिम जनजाति बिरहोर परिवारों के घर 'सरकार' जाएग

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Apr 2017 01:01 AM (IST) Updated:Sun, 23 Apr 2017 01:01 AM (IST)
राशन देने बिरहोरों के दरवाजे पर दस्तक देगी सरकार
राशन देने बिरहोरों के दरवाजे पर दस्तक देगी सरकार

धनबाद : अब डीलर के बजाय राशन पहुंचाने के लिए हर महीने आदिम जनजाति बिरहोर परिवारों के घर 'सरकार' जाएगी। तोपचांची प्रखंड के चलकरी ग्राम में बिरहोर परिवारों के घर-घर जाकर विपणन पदाधिकारी (एमओ) राशन का पैकेट देंगे।

धनबाद जिले के तोपचांची प्रखंड के चलकरी ग्राम में करीब 50 बिरहोर परिवार हैं। राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर 24 अप्रैल को चलकरी में एक बजे उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे पीवीटीजी योजना का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर सांसद रवींद्र पांडेय और विधायक राजकिशोर महतो भी उपस्थित रहेंगे। अब तक जनवितरण प्रणाली के माध्यम से बिरहोर परिवारों के बीच राशन वितरण किया जाता था। संबंधित डीलर द्वारा राशन प्रदान किया जाता था। नई व्यवस्था के तहत तोपचांची प्रखंड के विपणन पदाधिकारी वैंकटेश शर्मा को ही चलकरी के लिए पीवीजीटी डाकिया बनाया गया है। राशन का पैकेट तैयार कर बिरहोरों के घर तक पहुंचाने की जिम्मेवारी पीवीजीटी डाकिया की होगी। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सदात अनवर ने तोपचांची प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र लिखकर योजना की तैयारी करने का निर्देश दिया।

chat bot
आपका साथी