एहसान बने युवक कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक

झरिया : झरिया के रहने वाले युवा कांग्रेस नेता एहसान खान को अखिल भारतीय युवा कांग्रेस की सोशल मीडिया

By Edited By: Publish:Sat, 30 Apr 2016 08:25 PM (IST) Updated:Sat, 30 Apr 2016 08:25 PM (IST)
एहसान बने युवक कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक

झरिया : झरिया के रहने वाले युवा कांग्रेस नेता एहसान खान को अखिल भारतीय युवा कांग्रेस की सोशल मीडिया शाखा का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। एहसान ने इसके लिये कांग्रेस नेता राहुल गांधी और युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अम¨रदर ¨सह राजा बरार का आभार जताया है। कहा है कि राजा बरार ने जिस जिम्मेवारी को दिया है उसे पूरी निष्ठा के साथ वहन करेंगे। एहसान को उड़ीसा और गुजरात का भी सोशल मीडिया प्रभारी का पदभार सौंपा गया है। झरिया के रहनेवाले एहसान खान वर्तमान में धनबाद लोकसभा युवक कांग्रेस के महासचिव भी हैं। एमबीए डिग्रीधारी एहसान का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार पूरी शिद्दत से करेंगे। एहसान के पिता मुख्तार खान भी जिला कांग्रेस के वरीय नेता हैं।

chat bot
आपका साथी