अवंतिका ने प्रतिभाओं को दिया सम्मान

जासं, धनबाद : कोयला नगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को अवंतिका संस्था की ओर से नृत्य प्रतिय

By Edited By: Publish:Thu, 11 Feb 2016 09:14 PM (IST) Updated:Thu, 11 Feb 2016 09:14 PM (IST)
अवंतिका ने प्रतिभाओं को दिया सम्मान

जासं, धनबाद : कोयला नगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को अवंतिका संस्था की ओर से नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ निदेशक डॉ.केसी श्रीवास्तव, डॉ.आनंद अग्रवाल, डीपीएस प्राचार्य केबी भार्गव ने मंगलदीप प्रज्जवलित कर किया। निदेशक डॉ.श्रीवास्तव ने नृत्य, संस्कृति एवं कला पर प्रकाश डाला। डॉ.आनंद ने कहा कि अवंतिका संस्था बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा निखारने का कार्य कर रही है।

प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक श्रुति चंद्र नैंसी चौधरी को मिला। इसी तरह रजत पदक अनामिका, श्रीजोयी घोष, श्रेय चटर्जी, मेघा मजूमदार, हीया चटर्जी और कांस्य पदक रानी मुखर्जी, अश्विनी श्वेता सिंह, सम्राट बोस, मेहनूर एहसान को मिला।

chat bot
आपका साथी