राज्य कराटे प्रतियोगिता में धनबाद को 10 पदक

जासं, झरिया : जमशेदपुर जेआरडी टाटा स्पोटर््स काम्प्लेक्स में 21 व 22 मार्च को आयोजित पांचवी राज्य स्

By Edited By: Publish:Wed, 25 Mar 2015 09:24 PM (IST) Updated:Wed, 25 Mar 2015 09:24 PM (IST)
राज्य कराटे प्रतियोगिता में धनबाद को 10 पदक

जासं, झरिया : जमशेदपुर जेआरडी टाटा स्पोटर््स काम्प्लेक्स में 21 व 22 मार्च को आयोजित पांचवी राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में धनबाद के 25 कराटे खिलाडि़यों ने भाग लिया। 10 ने पदक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया।

राज्य से 360 कराटे खिलाड़ी यहां खेलने पहुंचे थे। झारखंड गोजूरियो कराटे एसोसिएशन के मुख्य प्रशिक्षक साधन चंद्र लोहार ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में धनबाद के कराटे खिलाडि़यों का अच्छा प्रदर्शन रहा। 10 पदक लेकर धनबाद का दबदबा दिखा। जूनियर महिला वर्ग में दिशा कालिन्दया को काता व कुमेतो में दो कांस्य, सीनियर महिला वर्ग में रसना माडी को कांस्य पदक मिला। पुरुष जूनियर वर्ग में विशाल कुमार व मो. शहबाज को कांस्य, वैभव कुमार को रजत, शिवशंकर चौहान को स्वर्ण पदक मिला। सीनियर वर्ग में शिवशंकर सिंह को स्वर्ण, समरजीत सिंह को रजत व टिंकू कुमार महतो को कांस्य पदक मिला।

chat bot
आपका साथी