अब नहीं जागे तो खत्म हो जाएगा झरिया

जासं, झरिया : आरएसपी कालेज, माडा जलमीनार व माइंस रेस्क्यू स्टेशन को साजिश कर हटाने के विरोध में कांग

By Edited By: Publish:Fri, 27 Feb 2015 08:21 PM (IST) Updated:Fri, 27 Feb 2015 08:21 PM (IST)
अब नहीं जागे तो खत्म हो जाएगा झरिया

जासं, झरिया : आरएसपी कालेज, माडा जलमीनार व माइंस रेस्क्यू स्टेशन को साजिश कर हटाने के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार को चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया।पहले चरण में कतरास मोड़ से शुक्रवार को जुलूस निकाला। डिप्टी मेयर नीरज सिंह ने इस दौरान कहा कि अब भी लोग नहीं जागे तो खत्म हो जाएगा झरिया।

कांग्रेस नेता सह डिप्टी मेयर नीरज सिंह व नगर कांग्रेस अध्यक्ष नवल किशोर शर्मा ने जुलूस का नेतृत्व किया। झरिया बाजार का जुलूस ने भ्रमण किया। कांग्रेसियों ने शंख, घंटी बजाई और लोगों को आंदोलन के लिये तैयार रहने का संदेश दिया। कहा गया कि बीसीसीएल प्रबंधन, सरकार, सांसद, विधायक झरिया को बचाने में गंभीर नहीं हैं। इसीलिये चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया गया है। डिप्टी मेयर ने कहा कि झरिया को उजाड़ने के लिए बीसीसीएल प्रबंधन ने पूरी तैयारी कर ली है। प्रबंधन की मंशा को कांग्रेसी सफल नहीं होने देगा। झरिया की सुरक्षा हो हर लड़ाई लडें़ेंगे। नवल किशोर शर्मा ने कहा कि चुनाव के पूर्व स्थानीय विधायक ने कहा था कि झरिया के अस्तित्व के सवाल पर वे कभी पीछे नहीं हटेंगे। आज झरिया में घट रही घटनाओं के प्रति तो वे मौन धारण किए हैं। झरिया की रक्षा को कांग्रेस के आंदोलन का आमजन शिद्दत से साथ दें। लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। केडी मिश्रा, बलराम सिंह, मदन लाल खन्ना, भोला नाथ सिंह, भगत सिंह, जगदीश गुप्ता, रामजी सिंह, अशोक मालाकार, सुनील दुबे, एहसान खान, अजित प्रसाद, महेश शर्मा, रामजी सिंह, प्रीतम रवानी, एचके लाल, शिव शंभू, मोहन जैदा, मनोहर रजवार खालिद हुसैन, राजेंद्र साव, अर्जुन, राजा, अरूण, इम्तियाज थे।

chat bot
आपका साथी