साल के पहले ही दिन धनबाद में कोरोना ने लगा दिया शतक, जानें-होम आइसोलेशन के नियम-कानून

Dhanbad Coronvirus News कोरोना का संक्रमण भयावह तरीके से बढ़ रहा है। साल 2022 के पहले दिन एक जनवरी को तो धनबाद में कोरोना ने शतक लगा दिया। एक ही दिन में इतनी संख्या में पाजिटिव मरीजों के मिलने से डर और दहशत का आलम है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 02 Jan 2022 07:41 AM (IST) Updated:Sun, 02 Jan 2022 09:12 AM (IST)
साल के पहले ही दिन धनबाद में कोरोना ने लगा दिया शतक, जानें-होम आइसोलेशन के नियम-कानून
कोरोना जांच के लिए स्वाब लेता स्वास्थ्य कर्मचारी और कतार में खड़ीं महिलाएं ( प्रतीकात्मक फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। Dhanbad Coronvirus News कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन ( Omicron) ने धनबाद में नए साल के पहले दिन यानी एक जनवरी, 2022 का मजा किरकिरा कर दिया है। ओमिक्रोन के मद्देनजर कोरोना वायरस की जांच तेज कर दी गई है। एक जनवरी को जांच के दाैरान यहां 113 संक्रमित व्यक्ति मिले। इतनी बड़ी संख्या में पाजिटिव व्यक्तियों के मिलने के बाद कोरोना का डर और भय अचानक बढ़ गया। कोरोना की दूसरी लहर के बाद पहली बार धनबाद में एक ही दिन साै से ज्यादा संक्रमित मरीज मिले हैं। इससे डाक्टर और प्रशासन भी सकते में है। इसके तरह-तरह के मायने निकाले जा रहे हैं। क्या यह तीसरी लहर का संकेत है ?

कैथ लैब में भर्ती कराने की तैयारी

कोरोना संक्रमित रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग रेस है। संक्रमित लोगों से फोन पर संपर्क साधा जा रहा है। उन्हें शहीद निर्मल महतो मेडिकल कालेज एंड अस्पताल ( SNMMCH Dhanbad) के कैथ लैब में भर्ती कराने की तैयारी चल रही है। कई लोगों ने तो अपना मोबाइल स्वीच की आफ कर लिया है। इससे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी परेशान हैं।

प्रशासन ने बहाल की होम आइसोलेशन की सुविधा

कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए झारखंड सरकार की गाइडलाइन के अनुसार धनबाद जिला प्रशासन ने आइसोलेशन की सुविधा फिर से बहाल कर दी है। शनिवार को पांच कोरोना संक्रमित मरीज को होम आइसोलेशन मिला। जिला महामारी रोग नियंत्रण विभाग के पदाधिकारी डा. राजकुमार सिंह ने बताया कि होम आइसोलेशन के लिए इस बार सभी प्रखंडों के बीडीओ और वहां के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को नोडल बनाया गया है। संबंधित व्यक्ति को अपने प्रखंड के नोडल पदाधिकारी से संपर्क करके आवेदन करना है। आवेदन के आलोक में जिला महामारी रोग नियंत्रण विभाग अनुमति देगा।

50 वर्ष से ऊपर के लोगों को होम आइसोलेशन की सुविधा नहीं

डा. सिंह ने बताया कि फिलहाल होम आइसोलेशन की सुविधा वैसे लोगों को दी जा रही है। जिनकी उम्र 50 वर्ष से नीचे की है। 50 वर्ष से ऊपर के लोगों को हम आइसोलेशन की सुविधा नहीं है। ऐसे लोगों को सरकारी कोविड अस्पताल में भर्ती होना पड़ेगा। इसके साथ ही 50 वर्ष से कम उम्र के वैसे मरीज जो कोई दूसरी अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित है, उन्हें भी होम आइसोलेशन की सुविधा नहीं दी जाएगी। ऐसे मरीजों को अस्पताल में रहकर विशेषज्ञ चिकित्सक इलाज करेंगे।

होम आइसोलेशन के लिए हो पर्याप्त जगह

होम आइसोलेशन की अनुमति के लिए प्रखंड की टीम संबंधित व्यक्ति के घर जाकर भौतिक सत्यापन करेंगे। भौतिक सत्यापन में यदि व्यक्ति के पास पर्याप्त जगह है शौचालय की अलग व्यवस्था है। घर में अलग रहने की जगह है तो ऐसे लोगों को यह सेवा दी जाएगी। ऐसे लोगों को चिकित्सक लगातार निगरानी में रखेंगे।

chat bot
आपका साथी