तांबा के भंडारण को तलाशने पहुंची भूतत्व टीम

जागरण संवाददाता, देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र स्थित तुलसीटांड़ में तांबा का भंडार होने संभाव

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 10:22 PM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 10:22 PM (IST)
तांबा के भंडारण को तलाशने पहुंची भूतत्व टीम
तांबा के भंडारण को तलाशने पहुंची भूतत्व टीम

जागरण संवाददाता, देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र स्थित तुलसीटांड़ में तांबा का भंडार होने संभावना को तलाशने को लेकर विभाग रेस हो गया है। अलग अलग टीमों द्वारा लगातार स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को हजारीबाग से अपर निदेशक (भूतत्व) रवींद्र प्रसाद मिश्रा व दुमका से उपनिदेशक (भूतत्व) मनोज कुमार व उनकी टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने तांबा सहित अन्य खनिज की संभावनाओं को तलाशने व भंडारण की वास्तविक का आकलन किया। वहीं इस दौरान पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। बाद में उस स्थल का मै¨पग व माइ¨नग वाले वाले क्षेत्र का गहन अध्ययन किया गया। जांच के उपरांत सैंपल कलेक्टर किया गया। निरीक्षण के दौरान उपर निदेशक ने स्थल पर तांबा का बड़ा भंडार होने की संभावना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जल्द ही जांच का विस्तृत रिपोर्ट सरकार के पास भेजा जाएगा। सरकार से निर्देश प्राप्त होने के बाद ही खनन की प्रक्रिया शुरू किया जाएगा। बता दें कि तुलसीटांड़ में तांबा होने की खबर को दैनिक जागरण में प्रमुखता से छपने के बाद विभाग की ओर लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। खनन विभाग व भूतत्व विभाग की टीम पूर्व में ही स्थल का निरीक्षण कर चुकी है। सैंपल कलेक्ट भी किया गया। प्रारंभिक जांच के दौरान तांबा का भंडारण होने की संभावना व्यक्त की गई।

chat bot
आपका साथी