सावन क्वीन चुनीं गईं रेणु खेतान

सावन के अंतिम सोमवारी पर इनरव्हील क्लब देवघर की ओर से सोमवार की शाम आयोजित वर्चुअल सावन मिलन समारोह का आयोजन जूम एप पर किया गया। क्लब की अध्यक्ष ई.अजू बैंकर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कई स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें खेल रूप सज्जा परिधान विशेष नृत्य शामिल था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 06:45 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:45 PM (IST)
सावन क्वीन चुनीं गईं रेणु खेतान
सावन क्वीन चुनीं गईं रेणु खेतान

देवघर : सावन के अंतिम सोमवारी पर इनरव्हील क्लब देवघर की ओर से सोमवार की शाम आयोजित वर्चुअल सावन मिलन समारोह का आयोजन जूम एप पर किया गया। क्लब की अध्यक्ष ई अजू बैंकर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कई स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें खेल, रूप सज्जा, परिधान विशेष नृत्य शामिल था। प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी जिसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली रेणु खेतान को सावन क्वीन चुना गया। खेल प्रतियोगिता में रीता चौरसिया, रश्मि रंजन झा ,सारिका साह, डॉ.एकता रानी, ममता किरण, रेणु खेतान, रंजना मुंद्रा, सीमा मुंद्रा, नीलिमा सिन्हा, अनीता गुप्ता,आभा मंडल, सोनिका चौधरी,श्वेता केशरी एवं जूही केशरी ने हिस्सा लिया। आयोजन की कमान एडिटर ममता किरण ने संभाला था जबकि खेल के आयोजन में डॉ.एकता रानी ने अहम भूमिका निभाई।

chat bot
आपका साथी