जरूरतमंदों की मदद को आगे आया रॉटरी व इनरव्हील क्लब

देवघर कोरोना के कहर के दौरान बहुत सी सामाजिक संस्थाएं सरकार के साथ लोगों की मदद म

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Apr 2020 05:55 PM (IST) Updated:Mon, 06 Apr 2020 05:55 PM (IST)
जरूरतमंदों की मदद को आगे आया रॉटरी व इनरव्हील क्लब
जरूरतमंदों की मदद को आगे आया रॉटरी व इनरव्हील क्लब

देवघर : कोरोना के कहर के दौरान बहुत सी सामाजिक संस्थाएं सरकार के साथ लोगों की मदद में कंधे से कंधा मिला रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को देवघर रॉटरी व इनरव्हील क्लब के सदस्यों द्वारा मोहनपुर प्रखंड के पुनसिया गांव में जरूरतमंदों के बीच राशन बांटा गया। क्षेत्र के करीब 50 परिवार को 14-14 किलो राशन दिया गया। ये ऐसे परिवार हैं जिनके पास राशन कार्ड नहीं रहने के कारण उन्हें काफी समस्या हो रही है। राशन वितरण के दौरान लोगों को शारीरिक दूरी के महत्व के बारे में जानकारी भी दी गई। राशन लेने आये लोगों को आपस में शारीरिक दूरी रखने को कहा गया। बताया गया कि पिछले 10 दिनों से क्लब की ओर से जरूरतमंदों की सेवा निरंतर की जा रही है। अभियान में आलोक मल्लिक, पीयूष जयसवाल, निलेश, आनंद कोठारी, नीरज अग्रवाल, सारिका साह आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी