राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से खिलाड़ियों की निखरेगी प्रतिभा

देवघर : इंडोर स्टेडियम में सोमवार को दो दिवसीय अंडर 13 व अंडर 15 स्टेट बैड¨मटन चैंपियन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 08:13 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 08:13 PM (IST)
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से खिलाड़ियों की निखरेगी प्रतिभा
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से खिलाड़ियों की निखरेगी प्रतिभा

देवघर : इंडोर स्टेडियम में सोमवार को दो दिवसीय अंडर 13 व अंडर 15 स्टेट बैड¨मटन चैंपियनशिप का उद्घाटन सूबे के श्रम मंत्री राज पलिवार ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि डीएसए का प्रयास काफी सराहनीय काम किया है। खासकर जब से डीएसए की कमान आशीष झा को मिला है। देवघर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता ना के बराबर होता है लेकिन डीएसए ने सार्थक पहल करते हुए यहां इस तरह के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कहा कि इस तरह के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को काफी अनुभव प्राप्त होगा, जो इन्हें खेल निखारने में फायदा मिलेगा। प्रतियोगिता

अंडर 13 के ग‌र्ल्स के एकल ग्रुप का मैच खेला गया। जिसमें सेमीफाइनल पहुंचने वालों में साराह शर्मा (पूर्व ¨सहभूम), सहवी सेठ (देवघर) व वैभवी मान (धनबाद) शामिल है। वहीं अंडर 15 के ग‌र्ल्स के ¨सगल ग्रुप में सेमीफाइनल पहुंचाने वालों में आध्या ¨सह (पूर्वी ¨सहभूम), प्राजंल कुमारी (गिरिडीह), वैभवी मान (धनबाद), साराह शर्मा (पूर्वी ¨सहभूम) शामिल है। बालक वर्ग के अंडर 15 (¨सगल) ग्रुप में क्वार्टर फाइनल पहुंचने वालों में नीरज केशरी (रांची), अमान रहमान (रांची), रूपेश राज (पूर्वी ¨सहभूम), उत्सव कुमार (देवघर) व सुजल कुमार (धनबाद) शामिल है। प्रतियोगिता के दौरान कुल 110 मैच खेला जाएगा। मंगलवार शाम 5 बजे समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिले से लगभग 125 और 15 टेक्निकल ऑफिसियल यहां आए है। मौके पर प्रशिक्षु आइएएस हेमंत सत्ती, संजय मिश्रा, रामनन्दन ¨सह, राकेश कम्र्हे, झारखंड बैड¨मटन संघ के रवि ¨सह, जवाहर ¨सह, वीरेंद्र ¨सह ,मनोज मिश्रा, रवि ठाकुर, धर्मेन्द्र देव, नवीन शर्मा, कृष्णा कुमार बर्णवाल, कनिष्क कश्यप,पंकज चौधरी, अमरेश राज, राकेश कुमार, अंकेश कुमार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी