अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

जसीडीह थाना क्षेत्र के डिगरिया पहाड़ में गुरुवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में हुई मौत को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बिहार के बांका जिला अंतर्गत चानन थाना के बिहायी कसई गांव निवासी मृतक कुंदन के पिता संतु यादव उर्फ संतोष यादव के बयान पर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jul 2020 04:36 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jul 2020 04:36 PM (IST)
अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

संवाद सहयोगी, जसीडीह : जसीडीह थाना क्षेत्र के डिगरिया पहाड़ में गुरुवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में हुई मौत को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बिहार के बांका जिला अंतर्गत चानन थाना के बिहायी कसई गांव निवासी मृतक कुंदन के पिता संतु यादव उर्फ संतोष यादव के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तेजी व लापरवाही से धक्का मारने से हुई मौत का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मामले में जिक्र है की कुंदन यादव किसी काम को लेकर अपने मौसी के घर अंधेरीगादर जा रहा था। इसी दौरान डिगरिया पहाड़ के मोड़ पर अज्ञात चार पहिया वाहन के चालक ने तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए इसे धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां जांच के उपरांत चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

chat bot
आपका साथी