वायरल वीडियो को ले चर्चा में सारठ विधायक

सारठ से भाजपा विधायक रणधीर ¨सह अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिस कारण वे चर्चा में बने हुए हैं। इस वीडियो में वे परोक्ष रूप से साइबर आरोपितों का समर्थन करते दिख रहे हैं।

By Edited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 11:41 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 11:47 PM (IST)
वायरल वीडियो को ले चर्चा में सारठ विधायक
सारठ के भाजपा विधायक रणधीर प्रसाद सिंह ।

संवाद सहयोगी, सारठ : सारठ से भाजपा विधायक रणधीर ¨सह अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिस कारण वे चर्चा में बने हुए हैं। इस वीडियो में वे परोक्ष रूप से साइबर आरोपितों का समर्थन करते दिख रहे हैं। वे कहते हैं हमारे यहां की जनता होशियार है तभी तो दूसरे देश या प्रदेश के लोगों को बेवकूफ बना लेते हैं। वे सलाह देते हैं कि दूसरे प्रदेश की जनता को वहां की सरकार होशियार बनाए। हमारी जनता तो बिना ज्यादा पढ़े ही काफी होशियार है। तभी तो उन्हें कोई ठग नहीं पाता।

chat bot
आपका साथी