बदनाम करने की साजिश कर रहे विरोधी: रणधीर

जागरण संवाददाता देवघर पुराने वीडियो को एडिट कर बदनाम करने की साजिश की गई है। आ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 10:41 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 10:41 PM (IST)
बदनाम करने की साजिश कर रहे विरोधी: रणधीर
बदनाम करने की साजिश कर रहे विरोधी: रणधीर

जागरण संवाददाता, देवघर : पुराने वीडियो को एडिट कर बदनाम करने की साजिश की गई है। आजादी के बाद पहली दफा सारठ विधानसभा में विकास की गंगा बह रही है तो चंद लोग जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधि को बदनाम कर रहे हैं। सारठ विधायक रणधीर सिंह ने वायरल वीडियो पर बुधवार को अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते कहा कि आज तक किसी भी पुलिस पदाधिकारी से साइबर आरोपित के लिए पैरवी नहीं की है। देवघर पुलिस साइबर में लगातार अच्छा काम रही है, कभी कोई टिपण्णी नहीं की। यह अचानक डेढ़ साल का पुराना वीडियो जो एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का है, उसे एडिट कर वायरल कर दिया गया। जो लोग आज राजनीति के भूले बिसरे गीत हो गए हैं, वह साजिश कर रहे हैं। जनता सब देख रही है, जनता की बदौलत ही वह दूसरी बार विधायक बने हैं। रघुवर सरकार में उन्होंने मंत्री रहते हुए जो कार्य किया है, उसे जनता ने देखा और दोबारा सारठ के विकास के लिए चुना है। वह जनता के दिल में बसे हुए हैं, चंद लोग बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। तो जनता ही मौका आने पर जवाब देगी। क्योंकि जनता की मांग पर एक एक समस्या का निदान कर सारठ विधानसभा को चमन बनाने का काम किया है। आत्मनिर्भर सारठ की ओर कदम बढ़ चुका है। और यह जारी है, विकास एक सतत प्रक्रिया है।

रघुवर शासनकाल में ही देवघर और जामताड़ा में साइबर थाना खुला। लगातार इस पर काम हुआ और आज भी हो रहा है। वीडियो को एडिट करने की साजिश जिन लोगों ने की है उसकी जांच के लिए डीजीपी, डीआइजी और एसपी को लिखा है। जांच में यह बात सामने आएगी कि इसके पीछे कौन कौन से लोग हैं।

chat bot
आपका साथी