25 को रांची में होगा पारा शिक्षकों का महाजुटान

प्रखंड परिसर में सोमवार को पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष गौतम कुमार सिंह व सचिव शमशेर अंसारी की अध्यक्षता में पारा शिक्षकों की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Sep 2019 06:36 PM (IST) Updated:Tue, 24 Sep 2019 06:39 AM (IST)
25 को रांची में होगा पारा शिक्षकों का महाजुटान
25 को रांची में होगा पारा शिक्षकों का महाजुटान

मधुपुर : प्रखंड परिसर में सोमवार को पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष गौतम कुमार सिंह व सचिव शमशेर अंसारी की अध्यक्षता में पारा शिक्षकों की बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि प्रदेश स्तरीय बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में 25 सितंबर को पारा शिक्षक नियमावली को लेकर उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में पूर्व निर्धारित है। ऐसे में सभी जिलों के उपस्थित सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया है कि 25 सितंबर को झारखंड के तमाम पारा शिक्षकों का महाजुटान रांची में अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा हर हाल में पारा शिक्षकों के महाजुटान में भाग लेंगे। इसके लिए मधुपुर प्रखंड के सभी पारा शिक्षक 24 सितंबर को पाटलिपुत्र ट्रेन से रांची के लिए रवाना होंगे। इसके लिए सभी पारा शिक्षक अपने विद्यालय से व्यक्तिगत रूप से लिखित छुट्टी सुनिश्चित करा लें। मौके पर उपाध्यक्ष अमित कुमार मंटू, संगठन मंत्री मनोज प्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार शर्मा, रविद्र कुमार राय, राजेश कुमार राय, विकास चंद्र पांडेय, शमीम अहमद, कृष्ण चंद्र राउत, संजय कुमार राउत, अर्जुन प्रसाद दास, पवन कुमार, संजय कुमार भैया, हैदर अंसारी, सुरेश कुमार मंडल, विनोद मंडल, जय नारायण रवानी, इम्तियाज अंसारी, सफाउल अंसारी, राजेंद्र मुर्मू, फिरोज अंसारी, राजेश कुमार तिवारी समेत सैकड़ों पारा शिक्षक मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी