जानलेवा हमले में महिला समेत चार घायल

देवीपुर (देवघर) तिलजोरी गांव में मंगलवार देर शाम संपत्ति विवाद में जानलेवा हमला कर तीन मि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 May 2019 12:38 AM (IST) Updated:Thu, 30 May 2019 06:35 AM (IST)
जानलेवा हमले में महिला समेत चार घायल
जानलेवा हमले में महिला समेत चार घायल

देवीपुर (देवघर) : तिलजोरी गांव में मंगलवार देर शाम संपत्ति विवाद में जानलेवा हमला कर तीन महिला सहित चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। हमलावार ईंट, पत्थर व टांगी से लैस होकर घर में घुसे थे और इस घटना में चार घायलों को गंभीर चोट लगी है, जिनका इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घायलों में विनीता देवी, भीखन दास, सुनीता देवी व झुलनी देवी शामिल हैं। गांव की विनीता देवी ने घटना की लिखित शिकायत थाना में की है। थाना प्रभारी दुष्यंत सिंह ने घटना के जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

क्या है मामला: घटना के संबंध में विनीता देवी का कहना है कि देबू दास, बिदु देवी, अभिषेक दास, माया देवी समूह बनाकर उसके घर में जबरन घुस गये और गाली गलौज करते हुए कहा कि तुम्हारे बेटे को जहर खिलाकर मार देंगे। इस बात का विरोध करने पर टांगी, पत्थर व ईंट के वार कर विनीता, भीखन दास, सुनीता देवी व झुलनी देवी को सिर से लेकर शरीर को काटकर जख्मी कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते चले कि भीखन दास की पुत्री सुनीता देवी की शादी दस वर्ष पूर्व रिखिया थाना क्षेत्र निवासी रामगोपाल दास के साथ हुई थी, जिससे एक बेटा भी है। शादी के तीन वर्ष बाद उसका पति रामगोपाल घर से भाग गया। खोजबीन के बाद उसका कोई पता नहीं चला तो सुनीता अपने पिता भीखन दास के पास अपने पुत्र के साथ रहने लगी। बताया कि उसका गोतिया संपत्ति हड़पने की नीयत से उसे भगाना चाहता है और उसके साथ बार-बार मारपीट की जाती है।

chat bot
आपका साथी