छेड़छाड़ के आरोप में मॉल प्रबंधक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, देवघर : यहां के सिटी स्टाइल मॉल के प्रबंधक विनय ¨सह को छेड़छाड़ के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Oct 2018 01:03 AM (IST) Updated:Wed, 24 Oct 2018 01:03 AM (IST)
छेड़छाड़ के आरोप में मॉल प्रबंधक गिरफ्तार
छेड़छाड़ के आरोप में मॉल प्रबंधक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, देवघर : यहां के सिटी स्टाइल मॉल के प्रबंधक विनय ¨सह को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यहां के एक महिला कर्मचारी ने उसपर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। उसने यहां के दो प्रबंधक पर अश्लील बात करने, छेड़छाड़ करने व दुष्कर्म करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसके मुताबिक यहां काम करने वाली लगभग सभी महिला कर्मियों के साथ ऐसा ही व्यवहार किया जाता है। विरोध करने पर नौकरी से निकाल देने की धमकी दी जाती है। दर्ज मामले में विनय के अलावा अभिनय ¨सह पर भी आरोप लगाया गया है। आरोप है कि महिला कर्मी के पति जब वहां पहुंचे तो उनके साथ मारपीट किया गया, पांच हजार रुपया वे गले से चेन छीन लिया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। मामले की छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी