वृद्ध महिला ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या

सारठ (देवघर) थाना क्षेत्र के पथरडा बंगाली टोला में महिला ने रस्सी का फंदा लगाकर कुएं म

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Mar 2019 08:22 PM (IST) Updated:Thu, 28 Mar 2019 06:36 AM (IST)
वृद्ध महिला ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या
वृद्ध महिला ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या

सारठ (देवघर) : थाना क्षेत्र के पथरडा बंगाली टोला में महिला ने रस्सी का फंदा लगाकर कुएं में झुलकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पूर्व विधायक चुन्ना सिंह पहुंचे। वहीं स्थानीय थाना के एएसआई मिथिलेश सिंह पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों व अन्य लोगों से पूछताछ की।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि 60 वर्षीय प्रतिमा देवी मानसिक रूप से बीमार थी। सोमवार को अहले सुबह जब सभी सोए हुए थे। उसी समय घर के आंगन में स्थित कूप में गले में रस्सी का फंदा लगाकर झूल गई। जब घर वालों की नींद खुली तथा प्रतिमा को अपने रूम में नहीं देखकर खोजबीन शुरू हो गई। इसी बीच जब लोग कुएं के पास पहुंचे तो देखा की वह रस्सी से कुएं में झूली हुई है। देखते ही देखते पूरे गांव के लोग जमा हो गए। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। महिला के मायके वाले को भी घटना की जानकारी देकर बुलाया गया। सबों ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर शव का पोस्टमार्टम नहीं करने का आग्रह किया। इसके बाद पुलिस ने महिला का शव बिना पोस्टमार्टम किए परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में किसी ने भी पुलिस के समक्ष कोई शिकायत नहीं की है।

कृषि मंत्री ने दिया सांत्वना : घटना कि सूचना पर कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर दुख व्यक्त किया। वहीं पीडित परिजनों को ढांढस बंधाया। मौके पर विष्णु राय, जितन मंडल, सोहन विष्टु आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी