महिला की हत्या कर रेल पटरी पर शव फेंका

मधुपुर (देवघर) : लालगढ़ मोहल्ला के पास रेल पटरी से बरामद महिला के शव की पहचान कर पुलि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Dec 2018 06:47 PM (IST) Updated:Sat, 22 Dec 2018 06:47 PM (IST)
महिला की हत्या कर रेल पटरी पर शव फेंका
महिला की हत्या कर रेल पटरी पर शव फेंका

मधुपुर (देवघर) : लालगढ़ मोहल्ला के पास रेल पटरी से बरामद महिला के शव की पहचान कर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान चितरा थाना क्षेत्र के महलजोरी गांव निवासी प्रवीण यादव की पत्नी मधुबाला देवी के रुप में की गई। घटना की सूचना मिलने पर मृतका के भाई करौं थाना क्षेत्र उपरबिलरिया गांव निवासी मुरली महतो ने रेल थाना पहुंचकर शव की पहचान की। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी छह साल पहले हुई थी। उसका एक लड़का व एक लड़की भी है। ससुराल वाले उसकी बहन को हमेशा प्रताड़ित करते थे। उसने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की हत्या उसका पति प्रवीण यादव, ससुर फुटन यादव, सास द्रोपदी देवी, ननद मीना देवी व ननदोसी कैलाश यादव ने मिलकर कर दी है तथा साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को पटरी पर रख दिया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

chat bot
आपका साथी