सीएम की चुनावी सभा की लेकर किया निरीक्षण

संवाद सूत्र मारगोमुंडा 17 अप्रैल को होने वाले मधुपुर उपचुनाव को शांतिपूर्ण व भयमुक्त माहौल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 10:58 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 10:58 PM (IST)
सीएम की चुनावी सभा की लेकर किया निरीक्षण
सीएम की चुनावी सभा की लेकर किया निरीक्षण

संवाद सूत्र, मारगोमुंडा : 17 अप्रैल को होने वाले मधुपुर उपचुनाव को शांतिपूर्ण व भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तरीके से तैयारी की जा रही है। इसी को लेकर गुरुवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री व आरक्षी अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा मारगोमुंडा पहुंचे। यहां डीसी व एसपी ने उपचुनाव संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद नौ अप्रैल को थाना के समीप मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चुनावी सभा स्थल का भी जायजा लिया। इस दौरान हेलीपैड स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तैयारी में जो कमी है, उसे समय रहते पूरा कर लिया जाए। सुरक्षा को लेकर पुलिस पदाधिकारी पूरी तरह से चौकस रहें। मौके पर एसडीपीओ विनोद रवानी, पुलिस निरीक्षक रामदयाल मुंडा, बीडीओ संतोष कुमार चौधरी, सीओ भोला शंकर महतो, थाना प्रभारी खद्दी कुजुर, मो. शमीम उर्फ पप्पू, जियाउल अंसारी, अनाउल अंसारी, शशि शरण सहित अन्य मौजूद थे।

मुख्यमंत्री के आगमन को ले सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन हुआ चौकस : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को मधुपुर आ रहे हैं। इसे लेकर प्रशासन चौकस हो गया है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित मधुपुर विधानसभा कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भंजत्री व पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने गुरुवार को मधुपुर पहुंचकर शेखपुरा मैदान व मुख्यमंत्री आवासन स्थल का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने मधुपुर अनुमंडल प्रशासनिक पदाधिकारियों से मुख्यमंत्री आवास स्थल परिसर सुरक्षा व हेलीपैड स्थल सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री का मधुपुर में शुक्रवार को आगमन हो रहा है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से शेखपुरा मैदान स्थित हेलीपैड स्थल व आवासन स्थल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव में आदर्श आचार संहिता अनुपालन कराने के लिए स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इससे बचने के लिए लोग मास्क पहने और सेनिटाइजर का उपयोग करें। मौके पर पुलिस कप्तान अश्विनी कुमार सिन्हा ने कहा कि चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए कई वीआइपी जेड प्लस सुरक्षा श्रेणी वाले आने वाले हैं। उनको सुरक्षा मुहैया कराना जिला प्रशासन का दायित्व है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से हेलीपैड स्थलों का निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री 9 से 14 अप्रैल तक मधुपुर में रहकर विधानसभा के अलग-अलग क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

chat bot
आपका साथी