deoghar news ध्वस्त हौज के मलबे में दबने से घायल महिला की मौत

चितरा के बाउरी टोला की घटना आक्रोशित ग्रामीणों ने की जांच की मांग। कहा एसपी माइंस की तरफ से कई साल पहले हौज का कराया गया था निर्माण। इसका निर्माण के साथ लोग स्नान कपड़ा धोना सहित अन्य काम किया जाता था। हौज धंसने की आवाज लोगों ने सुनी थी।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Tue, 15 Nov 2022 07:05 PM (IST) Updated:Tue, 15 Nov 2022 07:05 PM (IST)
deoghar news ध्वस्त हौज के मलबे में दबने से घायल महिला की मौत
बावरी टोला में ध्वस्त हौज नीचे दबने से महिला माला देवी घायल हुई और बाद में उसकी मौत हो गई।

संवाद सहयोगी, चितरा (देवघर): मंगलवार को स्थानीय बाउरी टोला में पानी भंडारण के लिए निर्मित हौज ध्वस्त होने से 42 वर्षीय माला देवी इसमें दबकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आनन-फानन में इलाज के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मामले की जांच की मांग की। स्थानीय बाउरी टोला के प्राथमिक विद्यालय के बगल में ग्रामीणों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एसपी माइंस की तरफ से कई वर्ष पूर्व हौज का निर्माण कराया गया था। भंडारण के लिए निर्मित छह फीट ऊंचा हौज के जल का उपयोग घरेलू कार्य और स्नान और कपड़ा धोने आदि कार्य के लिए ग्रामीण करते थे।

दोपहर के पहले यहां के पूर्व मुखिया श्याम बाउरी की बहन माला पानी लेने उक्त वहां गई थी। इस समय माइंस से पाइप के जरिए हौज में जल भंडारण हो रहा था। संयोग से उसी वक्त हौज के तीन तरफ की दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार गिरने के बाद उसके मलबे के नीचे वह महिला आ गई। दीवार गिरने की आवाज लोगों ने सुनी और घटना अगल-बगल में खेल रहे बच्चों ने देखा। ऐसी स्थिति में आनन-फानन में उस घायल महिला को मलबे से बाहर निकाला गया। स्थानीय कोलियरी अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा कर अविलंब सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल जामताड़ा पहुंचने पर उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस हौज का निर्माण एसपी माइंस केयर सैनिक विभाग ने 2021 में कराया था।

घटना से आक्रोशित उत्तम बाउरी, डब्ल्यू बाउरी, सलीम भाड़, शेरू बाउरी, गणेश बावरी, छोटू बाउरी, झंडू बाउरी, उनका बाउरी ने कहा कि हौज का निर्माण घटिया तरीके से किया गया था। इसकी जांचकर ठेकेदार पर कार्रवाई होनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी