हवन अग्नि में दी गई सामग्रियों की आहुति

संवाद सहयोगी चितरा जनकल्याण सुख समृद्धि स्वस्थ समाज व विश्व शांति को लेकर दुखिया बाबा शिव मं

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 10:52 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 10:52 PM (IST)
हवन अग्नि में दी गई सामग्रियों की आहुति
हवन अग्नि में दी गई सामग्रियों की आहुति

संवाद सहयोगी, चितरा : जनकल्याण, सुख समृद्धि, स्वस्थ समाज व विश्व शांति को लेकर दुखिया बाबा शिव मंदिर के समीप यज्ञ मैदान में दुर्गा महायज्ञ का आयोजन किया गया है। महायज्ञ के दूसरे दिन सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन अग्नि में सामग्रियों की आहुति दी गई। वृंदावन की रामलीला मंडली ने भक्ति संगीत की प्रस्तुति की। जानकारों की मानें तो आदि काल से ऋषि मुनि जन कल्याण, सुख समृद्धि, स्वस्थ समाज निर्माण के साथ-साथ विश्व शांति के लिए यज्ञ का आयोजन करते थे। हवन कुंड में अग्नि को दी जाने वाली तिल, जौ, घी, मधु ,चंदन आदि हवन सामग्री के आहुति से वातावरण शुद्ध होता है। वायु प्रदूषण का ग्राफ नीचे गिरता है। हानिकारक सूक्ष्म जीवाणुओं का नाश होता है। इससे लोगों के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होने लगता है। अच्छी बारिश होती है जिससे धन धान्य की वृद्धि होती है। लोगों में सुख समृद्धि आती है और स्वस्थ समाज निर्माण को बल मिलता है। दुष्ट प्रवृत्तियों का नाश होता है। जिससे विश्व शांति को बढ़ावा मिलता है। लिहाजा इन मकसद को लेकर यहां 1982 से यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। परंतु कोरोना वायरस के कारण कार्यक्रम में भारी कटौती की गई है। नौ दिवसीय महायज्ञ के स्थान पर पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान आयोजन पर ही संतोष करना पड़ा है। हवन यज्ञ के साथ-साथ केवल रामलीला का आयोजन किया गया है और वह भी दिन के वक्त ही। धर्म गुरुओं के सत्संग को रद्द कर दिया गया है। फिलवक्त सस्वर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दी जा रही अग्नि को आहुति से वातावरण सुगंधित होने लगा है। अपनी अपनी मनोकामना की पूर्ति को लेकर श्रद्धालु यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर रहे हैं उधर लीला मंडली भगवान राम की लीला का जीवंत प्रस्तुति दे रहे हैं। इससे यज्ञ स्थल पर भक्ति की बयार बहने लगी है।

chat bot
आपका साथी