देवघर में मिले एक दर्जन कोरोना संक्रमित मरीज

जागरण संवाददाता देवघर देवघर में प्रतिदिन नए संक्रमित मरीजों का मिलना निरंतर जारी है। ग

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 09:36 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:18 AM (IST)
देवघर में मिले एक दर्जन कोरोना संक्रमित मरीज
देवघर में मिले एक दर्जन कोरोना संक्रमित मरीज

जागरण संवाददाता, देवघर : देवघर में प्रतिदिन नए संक्रमित मरीजों का मिलना निरंतर जारी है। गुरुवार को 12 नए संक्रमित मरीज का मिले है। इसमें सात देवघर सहित सारवां व अन्य प्रखंड के है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरे जिले में सैंपलिग के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कुल 989 लोगों का सैंपल कलेक्ट किया गया। जिसमें आरटीपीसीआर से 563 सैंपल कलेक्ट किया गया। ट्रूनेट से 278 लोगों का सैंपल लिया गया। इसमें सात कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। वहीं 141 रैपिड किट से सैंपल लिया गया। जिसमें कुल पांच नए संक्रमित मिले है। बुधवार को 311 लोगों का सैंपल लिया गया। वहीं गुरुवार को रोहिणी में कोरोना संक्रमित के मिलने के बाद उस इलाके को सील कर दिया। उनके संपर्क आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी