सभी वार्डों को मिलेगा मास्क और सैनिटाइजर

मधुपुर कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एसडीओ योगेंद्र प्रसाद ने मधुपुर नगर परिष

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 05:18 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 05:18 PM (IST)
सभी वार्डों को मिलेगा मास्क और सैनिटाइजर
सभी वार्डों को मिलेगा मास्क और सैनिटाइजर

मधुपुर : कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एसडीओ योगेंद्र प्रसाद ने मधुपुर नगर परिषद सभागार में वार्ड पार्षदों के संग बैठक कर कई बिदुओं पर विमर्श किया। मंगलवार की शाम संपन्न बैठक में इस पर जोर दिया गया कि किसी भी सूरत में शारीरिक दूरी के नियमों का पालन किया जाए। मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग हरहाल में किया जाए। एसडीओ योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में 500 मास्क, हाथ धोने की साबुन व सैनिटाइजर मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए सभी वार्ड में एक कमेटी का गठन करने का निर्देश उन्होंने दिया। बैठक में मौजूद वार्ड पार्षदों से कहा कि शहर की सुरक्षा सबकी जिम्मेवारी है। इसलिए जागरूक रहकर सबको जागरूक करने की आवश्यकता है। कहा कि नगर परिषद की भूमिका सबसे अहम है। उसे भी चाहिए कि वह अपने क्षेत्र की साफ-सफाई के संग मास्क, सैनिटाइजर का वितरण करे। बैठक में आवास, चावल आवंटन में अनियमितता को लेकर भी चर्चा की गई।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अनंत झा, नप अध्यक्षा लतिका मुर्मू, उपाध्यक्ष जियाउल हक, वार्ड पार्षद रेखा देवी, श्वेता झा, सनौव्वर यासमीन, नूरजहां, रशीदा बानो, राजेश आनंद, विवेक बथवाल, निताई सोरेन, गुड्डू दुबे, हसन जान, प्रदीप शर्मा, प्रधान सहायक ओम झा समेत कई मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी