सेवानिवृत डीजीपी के खाते से रुपया उड़ानेवाला गिरफ्तार

देवघर : कर्नाटक से सेवानिवृत डीजीपी एसपी माथुर के खाते से यूपीआइ (ई-वॉलेट) के माध्यम से अ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Dec 2018 07:25 PM (IST) Updated:Sat, 22 Dec 2018 07:25 PM (IST)
सेवानिवृत डीजीपी के खाते से रुपया उड़ानेवाला गिरफ्तार
सेवानिवृत डीजीपी के खाते से रुपया उड़ानेवाला गिरफ्तार

देवघर : कर्नाटक से सेवानिवृत डीजीपी एसपी माथुर के खाते से यूपीआइ (ई-वॉलेट) के माध्यम से अवैध निकासी मामले में पुलिस ने मधुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अस्था निवासी शाहिद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित के पास से तीन मोबाइल फोन सहित अन्य दस्तावेज बरामद किया गया। बाद में आरोपित को साइबर थाना रांची की पुलिस उसे अपने साथ ले गई। रांची पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेवानिवृत डीजीपी का खाता बंद हो गया था। वह अपने बंद एकाउंट को फिर से शुरू कराना चाहते थे। इसी क्रम में उन्होंने नेट के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने इंटरनेट पर उपलब्ध फोन नंबर पर संपर्क किया। संपर्क स्थापित करने के बाद उनसे अकाउंट के संबंध में सारी जानकारी प्राप्त करने के बाद रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। जांच के क्रम में फोन नंबर साइबर अपराधी का निकाला। इसी आधार पर छानबीन के क्रम में आरोपित के बारे में जानकारी मिली। देवघर साइबर थाना से संपर्क स्थापित कर साइबर डीएसपी नेहा बाला के नेतृत्व में छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया। टीम में इंस्पेक्टर राजीव रंजन (साआइडी साइबर थाना रांची), सौरभ कुमार टेक्निकल ऑपरेटर, आरक्षी आफताब आलम सहित देवघर थाना के अधिकारी व जवान शामिल थे।

--------------------

रांची साइबर थाना में सेवानिवृत डीजीपी के यूपीआई के माध्यम से की गई अवैध निकासी का मामला दर्ज किया गया। मामले की अनुसंधान में आरोपित के संलिप्त होने का पता चला। इसी आधार पर साइबर थाना देवघर व साइबर थाना रांची के संयुक्त छापेमारी अभियान के दौरान आरोपित को गिरफ्तार किया गया।

नेहा बाला, साइबर डीएसपी, देवघर

chat bot
आपका साथी