पत्नी की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

जसीडीह (देवघर) : जसीडीह पुलिस ने हत्या मामले में बाबूडीह निवासी दिलीप मुर्मू को गिरफ्तार कर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Dec 2018 12:15 AM (IST) Updated:Sat, 15 Dec 2018 12:15 AM (IST)
पत्नी की हत्या का आरोपित गिरफ्तार
पत्नी की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

जसीडीह (देवघर) : जसीडीह पुलिस ने हत्या मामले में बाबूडीह निवासी दिलीप मुर्मू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपित पर पत्नी का हत्या का आरोप है। जानकारी के अनुसार 25 नवंबर 2018 को बाबूडीह गांव निवासी रानी किस्कू का शव को बिशनपुर गांव के स्थित रेलवे पटरी के समीप से बरामद किया गया था। घटना को लेकर मृतक के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमें पति सहित ससुरालवालों पर हत्या करने का आरोप लगाया गया था। मामले के अनुसार विवाहिता की शादी छह साल पूर्व हुई थी। विवाहिता को बच्चा नहीं होने के कारण ससुरालवालों की ओर से लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा था। वहीं दहेज की भी मांग को लेकर मारपीट की जाती थी। मांग पूरी नहीं होने पर रानी की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से पटरी पर फेंक दिया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपित फरार चल रहा था। शुक्रवार को जसीडीह पुलिस को आरोपित के बाबूडीह स्थित घर आने की गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया।

chat bot
आपका साथी