दीपावली से पहले कई प्रतियोगिताएं आयोजित

जागरण संवाददाता देवघर डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन में मंगलवार को शिक्षिका कुसुम

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Nov 2020 05:53 PM (IST) Updated:Tue, 10 Nov 2020 05:53 PM (IST)
दीपावली से पहले कई प्रतियोगिताएं आयोजित
दीपावली से पहले कई प्रतियोगिताएं आयोजित

जागरण संवाददाता, देवघर : डीएवी पब्लिक स्कूल, कास्टर टाउन में मंगलवार को शिक्षिका कुसुम व पूजा झा के निर्देशन में दीपावली और छठ पूजा के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का ऑनलाइन आयोजन किया गया।

कक्षा एलकेजी व यू केजी के बच्चों के लिए चित्रकला, कक्षा प्रथम व द्वितीय के लिए कार्ड मेकिग, तृतीय व चतुर्थ के लिए दीया डेकोरेशन, जबकि पांचवीं व छठी के लिए रंगोली तथा सातवीं के लिए पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति के संवाहक इन धार्मिक त्योहारों के पवित्र महत्व को समझना व एकता की भावना को प्रोत्साहित करना था।

निर्णायक मंडली में अनुराधा बाजला, शिवानी वनिक, ममता मिश्रा, सुषमा शर्मा, पूनम कुमारी, बबली कुमारी, सुष्मिता व अनुश्री ने बच्चों की प्रतिभा को सराहनीय बताया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आरव व आराध्या सिंह, द्वितीय आदिति आर्य व श्रेष्ठ कुमार तथा तृतीय पुरस्कार अभय कुमार गुप्ता को दिया गया। कार्ड मेकिग के लिए प्रथम अभिषेक हांसदा, द्वितीय दर्शित राज व अमन मिश्रा तथा तृतीय पुरस्कार दीपिका राज को मिला। दीया डेकोरेशन में प्रथम पुरस्कार आरव कुमार साह द्वितीय डिवोर्स आवन तथा तृतीय पुरस्कार यशवर्धन सिंह को दिया गया। रंगोली में प्राची सिंह को प्रथम, रिचा रंजन को द्वितीय तथा विवेक गौरव को तृतीय पुरस्कार मिला। पोस्टर मेकिग में प्रथम पुरस्कार आशुतोष कुमार द्वितीय जिया कुमारी व तृतीय पुरस्कार रिशु कुमार को दिया गया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने बच्चों शिक्षकों व अभिभावकों को दिवाली और छठ पूजा की शुभकामना देते हुए कहा कि यह पर्व लोगों में मधुरता, स्वच्छता, सादगी व सज्जनता का वातावरण उत्पन्न करता है। दीपावली अंधकार पर प्रकाश की जीत का पर्व है। सभी एक-दूसरे से मिल-जुलकर संगठित रूप से उत्कृष्ट बनेंगे व सदविचारों को धारण करें। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षकों व कर्मियों ने अहम योगदान दिया।

chat bot
आपका साथी