अधिविद परिषद ने विद्यालय को दी स्वीकृति

संवाद सहयोगी देवघर (मधुपुर) मधुपुर बेलपाड़ा स्थित संत जोसेफ उच्च विद्यालय मधुपुर का पहला

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 07:10 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 07:10 PM (IST)
अधिविद परिषद ने विद्यालय को दी स्वीकृति
अधिविद परिषद ने विद्यालय को दी स्वीकृति

संवाद सहयोगी, देवघर (मधुपुर) : मधुपुर बेलपाड़ा स्थित संत जोसेफ उच्च विद्यालय, मधुपुर का पहला ऐसा निजी विद्यालय बन गया है। जिसे झारखंड सरकार ने झारखंड माध्यमिक विद्यालय स्थापना की स्वीकृति प्रदान की है।

तीन वर्ष पूर्व 18 जुलाई 2017 को झारखंड अधिविद परिषद के द्वारा स्थापना के लिए अनुमति प्राप्त हुई थी। अब झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा बीते शुक्रवार को विद्यालय को झारखंड माध्यमिक विद्यालय स्थापना की प्रस्वीकृति प्राप्त हुई है। झारखंड सरकार से प्रस्वीकृति मिल जाने के बाद पूरे विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर पुष्पा ने अपने सभी विद्यालय कर्मियों, शिक्षक, शिक्षिकाओं को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्हीं के मेहनत के कारण आज विद्यालय को झारखंड सरकार से यह प्रस्वीकृति मिली है। ज्ञात हो अभी तक मधुपुर अनुमंडल में किसी भी निजी विद्यालय को माध्यमिक विद्यालय के रूप में झारखंड सरकार के द्वारा प्रस्वीकृति नहीं मिली है। विद्यालय के वरीय शिक्षक राजेश राय ने झारखंड सरकार को धन्यवाद निवेदित दिया है।

chat bot
आपका साथी