50 लाख की चोरी के आरोपित की तलाश में पहुंची दिल्ली पुलिस

जागरण संवाददाता, देवघर : दिल्ली के एक पेपर कारोबारी के यहां से गत दिनों हुई 50 लाख की

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 11:13 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 11:13 PM (IST)
50 लाख की चोरी के आरोपित की तलाश में पहुंची दिल्ली पुलिस
50 लाख की चोरी के आरोपित की तलाश में पहुंची दिल्ली पुलिस

जागरण संवाददाता, देवघर : दिल्ली के एक पेपर कारोबारी के यहां से गत दिनों हुई 50 लाख की चोरी की छानबीन को दिल्ली पुलिस की विशेष टीम बुधवार को देवघर पहुंची। दिल्ली के शालीमारबाग थाना के एसआइ जौनी कुमारी व उनके साथ आए पुलिस कर्मियों ने बिलासी टाउन व नंदन पहाड़ के पास से दो लोगों को पकड़ा। उनसे नगर थाने में उनसे सघन पूछताछ की गई। पुलिस को राजीव मिश्रा नामक युवक की तलाश में है। वह मूल रूप से बिहार के मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। देवघर में उसके बड़े भाई व अन्य जानने वाले हैं। पुलिस ने आरोपित के बड़े भाई व एक अन्य से पूछताछ की। बताया गया कि राजीव रामशरण दास एंड सन्स कंपनी में 5 वर्ष से काम कर रहा था। कंपनी के मालिक देवी दयाल मित्तल व सत्य प्रकाश मित्तल का विश्वास पात्र था। अचानक उसकी नीयत बदल गई। वह 11 सितंबर को 50 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। इसकी तत्काल सूचना वहां की पुलिस को दी गई। छानबीन के दौरान नोएडा से उनके के एक करीबी वरुण कुमार को पकड़ा। उसके पास से पुलिस ने पटना शहर से पांच लाख बरामद किए। पुलिस को मुख्य आरोपी राजीव की तलाश है।

chat bot
आपका साथी