अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो की मौत

इस घटना में जसीडीह थाना क्षेत्र के फुटाबांध निवासी लक्ष्मण दास (60) और बाइक पर पीछे बैठे बिहार के चंद्रमनडीह थाना क्षेत्र के दुधनिया गांव निवासी गोविद दास (55) की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Jul 2020 03:45 PM (IST) Updated:Wed, 01 Jul 2020 03:45 PM (IST)
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो की मौत
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो की मौत

मोहनपुर : देवघर-रिखिया मुख्य पथ पर हरलाजोरी के पास बुधवार की सुबह एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। इस घटना में जसीडीह थाना क्षेत्र के फुटाबांध निवासी लक्ष्मण दास (60) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठे बिहार के चंद्रमनडीह थाना क्षेत्र के दुधनिया गांव निवासी गोविद दास (55) की इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में मौत हो गई। दोनों रिश्तेदार थे। जानकारी के मुताबिक दोनों बाइक पर सवार होकर रिखिया थाना क्षेत्र के खोभा गांव से बराती में हिस्सा लेकर घर लौट रहे थे। हरलाजोरी मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। बाद में इसी बरात से लौट रहे जनार्दन दास मौके पर पहुंचकर रिखिया थाना को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही सहायक पुलिस निरीक्षक विकास कुमार व मुखिया अनिल कुमार साह दल-बल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया।

chat bot
आपका साथी