दिहाड़ी मजदूरों को लाइसेंस लेना जरूरी

देवीपुर (देवघर) : प्रखंड सभागार में रविवार को श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग की कार्यशाला ह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 11:20 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 11:20 AM (IST)
दिहाड़ी मजदूरों को लाइसेंस लेना जरूरी
दिहाड़ी मजदूरों को लाइसेंस लेना जरूरी

देवीपुर (देवघर) : प्रखंड सभागार में रविवार को श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग की कार्यशाला हुई। प्रमुख यशोदा देवी ने अध्यक्षता की। वहीं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी किरण बाला भी उपस्थिति थीं।

इस दौरान मजदूरों को लाभकारी व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को पहले लाइसेंस लेना जरूरी है। श्रमिक के निधन पर पांच लाख तक बीमा, मृतक के आश्रित को आजीवन एक हजार प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। इसके अलावा साइकिल तथा औजार, सुरक्षा कीट के लिये एक हजार दिया जाता है। साइकिल के लिए 3500, दुर्घटना पर ढाई लाख की सहायता, दुर्घटना से मृत्यु होने पर दस हजार अंतिम संस्कार के लिए दिया जाता है। मजदूर के पुत्र-पुत्री को छात्रवृत्ति दी जाती है। मौके पर मुखिया बबलू बरनवाल, अताउल अंसारी, लखन हांसदा, आशा देवी, किरण किस्कू, रजिया बीबी, मंदाकिनी भारती, जागेश्वर दास, भाजपा किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र राय, मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा, बानेश्वर किस्कू, पप्पू बरनवाल, पंचायत समिति सदस्य ¨पटू यादव आदि थे।

chat bot
आपका साथी