पैसा कमाने की शौक ने कम उम्र में बना दिया साइबर अपराधी

जागरण संवाददाता, देवघर : देवघर साइबर पुलिस टीम व बिहार के सहरसा जिले के सदर थाना की

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Oct 2018 01:34 AM (IST) Updated:Sat, 27 Oct 2018 01:34 AM (IST)
पैसा कमाने की शौक ने कम उम्र में बना दिया साइबर अपराधी
पैसा कमाने की शौक ने कम उम्र में बना दिया साइबर अपराधी

जागरण संवाददाता, देवघर : देवघर साइबर पुलिस टीम व बिहार के सहरसा जिले के सदर थाना की पुलिस द्वारा किए गए संयुक्त छापेमारी अभियान के दौरान शुक्रवार को देवघर के चितरा मोड़ से एक शातिर साइबर आरोपित को पकड़ा गया है। उसके पास से एक स्मार्ट फोन भी बरामद की गई है। पकड़ा गया आरोपित मूल रूप से जामताड़ा जिले के असनहेरिया गांव का रहने वाला है। वर्तमान में वह पालोजोरी थाना क्षेत्र के खागा कुशमाहा गांव स्थित अपने ननिहाल में रहता है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। बताया गया कि उसने आठवीं तक की पढ़ाई की। उसके बाद वह साइबर अपराधियों के संपर्क में आ गया। उसे पालोजोरी में रहकर साइबर अपराध के गुर सीखे। उसे पैसा कमाने व कीमती सामान रखने का शौक हो गया। इसी कारण वह धीरे-धीरे बहुत कम उम्र में इस खेल का एक मंजा हुआ खिलाड़ी बन गया। उसने बिहार के सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र निवासी प्रमोद कुमार मिश्रा के बैंक खाता का उपयोग कर दो बार में फिलिप कार्ड से ऑन लाइन करीब 37 हजार की खरीदारी की। इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया था। वहीं शिकायत करने पर उसके ऑडर को रद कर दिया गया था। लेकिन वह बाज नहीं आया और उसने फिर से श्री मिश्रा के आइडी का इस्तेमाल कर फिलिप कार्ड से सामान बुक कराया था। उसने एक ब्लू टूथ व चार ¨जस का पैंट आर्डर किया था। इसी माल की आज डिलेवरी हो रही थी इसी दौरान उसे पकड़ा गया। बताया गया कि इसके ¨लक कई बड़े साइबर अपराधियों से है। पुलिस उसके ¨लक के बारे में पूछताछ की जा रही है। छापेमारी दल में सहरसा सदर थाना के एसआई अर¨वद कुमार मिश्रा, एएसआई हरेश कुमार ¨सह, देवघर साइबर थाना के एएसआई कुंदन कुमार ¨सह व पुलिस कर्मी शामिल थे। पुलिस ने इस मामले में डिलेवरी करने वाले युवक से भी पूछताछ की है।

chat bot
आपका साथी