13 लाख की निकासी करनेवाले दो साइबर आरोपित गिरफ्तार

देवघर : देवघर के साइबर डीएसपी नेहा बाला के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर दो साइबर आर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Oct 2018 07:24 PM (IST) Updated:Mon, 22 Oct 2018 07:24 PM (IST)
13 लाख की निकासी करनेवाले दो साइबर आरोपित गिरफ्तार
13 लाख की निकासी करनेवाले दो साइबर आरोपित गिरफ्तार

देवघर : देवघर के साइबर डीएसपी नेहा बाला के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर दो साइबर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार विकास मंडल जिले के पालोजोरी थाना क्षेत्र के डुमरकोला तो योगेंद्र मंडल मोहनपुर थाना क्षेत्र के खड़गडीहा गांव का रहने वाला है। इनके पास से पांच स्मार्ट फोन व दो सामान्य मोबाइल बरामद की गई है। यह छापेमारी एसपी नरेंद्र कुमार ¨सह के निर्देश पर की गई। बताया गया कि इन लोगों ने मध्य प्रदेश के रीवा निवासी एक व्यक्ति के खाता से कई बार में करीब 13 लाख रुपया की निकासी की है। इस सिलसिले में वहां प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच रीवा पुलिस कर रही थी। जांच में दोनों का लोकेशन देवघर मिलने के बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि जो मोबाइल बरामद की गई वह ठगी के पैसे से ही खरीदी गई थी। विकास मंडल के गांव में आलीशान मकान होने का खुलासा हुआ। उसे घर में सुख सुविधा का सारा सामान मौजूद है। इसी मकान में रहकर वह पढ़ाई कर रहा है। पढ़ाई करने के दौरान लाखों की संपत्ति उसने कहां व कैसे अर्जित की उस बारे में घर वाले भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपितों ने पुलिस के समक्ष जुर्म कबूल भी कर लिया है। विकास ने जिस मोबाइल की मदद से ठगी की उसका सिम किसी कंचन मंडल के नाम से खरीदी गई थी। पुलिस को कंचन की भी तलाश है। बताया गया का पैसे का उपयोग डिजिटल वॉलेट के जरिए किया गया है। पुलिस को इस मामले में मोहनपुर थाना क्षेत्र के खड़गडीहा गांव निवासी विष्णु मंडल व पलटन मंडल की भी तलाश है। वहीं पुलिस योगेंद्र व विकास की संपत्ति का पूरा ब्योरा तैयार कर रही है, ताकि उसकी संपत्ति की जांच के लिए ईडी को प्रस्ताव भेजा जा सके।

chat bot
आपका साथी