ग्रामीणों का आक्रोश देख पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

संवाद सूत्र सारठ सारठ-मधुपुर मुख्य पथ के सैरेता मोड़ के समीप गुरुवार को सड़क दुर्घटना

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 07:11 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 07:11 PM (IST)
ग्रामीणों का आक्रोश देख पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार
ग्रामीणों का आक्रोश देख पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

संवाद सूत्र, सारठ : सारठ-मधुपुर मुख्य पथ के सैरेता मोड़ के समीप गुरुवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत मामले में पथरौल थाना की पुलिस द्वारा पथरड्डा थाना क्षेत्र के घघरजोर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

मृतक बदरुद्दीन अंसारी का शव बारा पंसारी पहुंचते ही पूरा गांव आक्रोश से भर उठा। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने आई पथरौल थाना की पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। सभी पहले आरोपित की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। परिजनों का कहना था कि पुलिस को घटना का वीडियो क्लिप उपलब्ध कराया गया है, फिर भी कार्रवाई क्यों नही हो रही है। देखते-देखते स्थिति बिगड़ने लगी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक आरोपित की गिरफ्तारी के बाद स्वजन व गांववाले माने। अंचलाधिकारी साकेत कुमार सिन्हा ने मृतक की विधवा को पेंशन समेत अन्य सरकारी लाभ दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेजा गया।

chat bot
आपका साथी