मेजबान देवघर कॉलेज ने जमाया ट्रॉफी पर कब्जा

सिदो-कान्हू मुर्मू विवि की ओर से देवघर कॉलेज में आयोजित अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरुवार को देवघर महाविद्यालय व साहिबगंज कॉलेज के बीच खेला गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 06:53 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 06:15 AM (IST)
मेजबान देवघर कॉलेज ने जमाया ट्रॉफी पर कब्जा
मेजबान देवघर कॉलेज ने जमाया ट्रॉफी पर कब्जा

देवघर : सिदो-कान्हू मुर्मू विवि की ओर से देवघर कॉलेज में आयोजित अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरुवार को देवघर महाविद्यालय व साहिबगंज कॉलेज के बीच खेला गया।

एकतरफा मुकाबले में मेजबान देवघर कॉलेज ने साहिबगंज कॉलेज को दस विकेट से पराजित कर कप पर अपना कब्जा जमा लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साहिबगंज कॉलेज निर्धारित 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। 16.4 ओवर में साहिबगंज की पूरी टीम महज 61 रन पर सिमट गई। देवघर कॉलेज की ओर से राजेश झा ने चार तथा सौरभ ने दो विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी देवघर कॉलेज की टीम ने पांचवे ओवर में ही बगैर किसी नुकसान के लक्ष्य हासिल कर लिया। देवघर कॉलेज की ओर से कुणाल मिश्रा ने चार छक्का व तीन चौके की मदद से ताबड़तोड़ 37 रन जबकि राजेश झा ने पांच चौक्के की मदद से 21 रन की नाबाद पारी खेली। सिदो-कान्हू मुर्मू विवि के कुलपति डॉ. मनोरंजन सिन्हा ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी दिया। गोड्डा, देवघर व एसपी कॉलेज में बहुउद्देश्यीय सभाकक्ष

देवघर : क्रिकेट टूर्नामेंट में देवघर महाविद्यालय पहुंचे सिदो-कान्हू मुर्मू विवि के कुलपति डॉ. मनोरंजन सिन्हा ने कहा कि देवघर कॉलेज, गोड्डा कॉलेज व एसपी कॉलेज दुमका में शीघ्र ही बहुउद्देश्यीय सभाकक्ष का निर्माण कराया जाएगा। इसकी स्वीकृति मिल गई है। सभी महाविद्यालयों के वर्ग कक्ष को स्मार्ट क्लास में बदलने की दिशा में काम किया जा रहा है। कहा कि शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी अपने कार्यशैली में सुधार लाएं तो देवघर महाविद्यालय, विवि बन सकता है। यहां कोई कमी नहीं है। यहां के शिक्षक प्रतिभाशाली हैं, लेकिन उन्हें निखारने की जरूरत है। विवि के अंगीभूत महाविद्यालयों में देवघर कॉलेज, साहिबगंज कॉलेज व एसपी कॉलेज दुमका पढ़ाई के साथ खेल में भी बेहतर कर रहा है। लेकिन अन्य कॉलेजों को अपने सुधारने लाने की जरूरत है। खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। अगर प्रशिक्षण की व्यवस्था हो जाए तो इन्हीं में से कोई धौनी बनकर भी सामने आ सकता है। कुलपति ने कहा कि अगर सभी मिलकर काम करें तो सिदो-कान्हू, झारखंड का अग्रणी विवि बन सकता है।

chat bot
आपका साथी