शहीद-ए-आजम भगत सिंह की मनी जयंती

भारत की जनवादी नौजवान सभा के बैनर तले शुक्रवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 112वीं जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Sep 2019 04:38 PM (IST) Updated:Fri, 27 Sep 2019 04:38 PM (IST)
शहीद-ए-आजम भगत सिंह की मनी जयंती
शहीद-ए-आजम भगत सिंह की मनी जयंती

मधुपुर : भारत की जनवादी नौजवान सभा के बैनर तले शुक्रवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 112वीं जयंती मनाई गई। भगत सिंह चौक स्थित शहीद-ए-आजम की आदमकद प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। मौके पर जनवादी चितक धनंजय प्रसाद ने कहा कि मौजूदा समय शायद अब तक का सबसे क्रूर समय है। आज एक इंसान अपनी क्षणिक स्वार्थ की खातिर दूसरे इंसान का गला काटने पर उतारू है। व्यवस्था जनित अव्यवस्था पैदा की जा रही है। महंगाई चरम पर है। सत्ता सिर्फ सपना दिखाने में मशगूल है। अभिव्यक्ति पर हमले बढ़ते चले जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में भगत सिंह जैसे शहीदों का याद करना जरूरी है। कॉमरेड सुरेश गुप्ता ने कहा कि भगत सिंह जिस साम्राज्यवादी शक्तियों के विरोध में लड़ते हुए फांसी पर चढ़ गए थे। वह शक्तियां आज भी हावी है। इस दौरान सुरेंद्र कुमार, राजेंद्र प्रसाद, दिलीप कुमार, वार्ड पार्षद विशंभर मिश्रा ने भी अपने विचारों को रखा।

chat bot
आपका साथी