स्थापना दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर आयोजित

झारखंड के आंदोलनकारियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अíपत की गई। इस मौके पर पार्टी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Jun 2020 05:47 PM (IST) Updated:Mon, 22 Jun 2020 05:47 PM (IST)
स्थापना दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर आयोजित
स्थापना दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर आयोजित

देवघर : आजसू पार्टी का 34वां स्थापना दिवस सोमवार को पार्टी जिलाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह के नेतृत्व में मनाया गया। इस दौरान बिरसा मुंडा सिदो-कान्हू की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। झारखंड के आंदोलनकारियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अíपत की गई। इस मौके पर पार्टी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान ध्रुव प्रसाद साह, संदीप, विवेक मुन्ना सिंह, विक्की मेहरा, सुभाष राउत, ललन कुमार ने रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि झारखंड का जिस उद्देश्य से गठन हुआ था वो अब तक पूरा नहीं हो पाया है। इसके लिए पार्टी के कई युवाओं ने प्राणो की आहुति दी थी लेकिन आज उन्हें देखने वाला कोई नहीं है। झारखंड को नए सिरे से सहेजने व संवारने की जरूरत है। मौके पर केन्द्रीय सचिव महेश प्रसाद राय, फैयाज अहमद, तुलसी दास, दीपक कुमार जायसवाल, ललन कुमार, डॉ. राजीव रंजन, रीतेश कुमार व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी