प्रशासन ने शुरू की फूड ग्रेन बैंक की सेवा

देवघर इंडोर स्टेडियम व मधुपुर अग्रसेन भवन आकर करें खाद्य सामग्री दान जागरण संवाददाता देवघ्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 04:28 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2020 04:28 PM (IST)
प्रशासन ने शुरू की फूड ग्रेन बैंक की सेवा
प्रशासन ने शुरू की फूड ग्रेन बैंक की सेवा

देवघर इंडोर स्टेडियम व मधुपुर अग्रसेन भवन आकर करें खाद्य सामग्री दान

जागरण संवाददाता, देवघर : कोरोना के कहर के दौरान गरीब व मजदूर सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। उनके खाने पीने का इंतजाम प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। लेकिन विपदा इतनी बड़ी है कि सिर्फ सरकार व प्रशासन के भरोसे काम नहीं हो सकता। इसे देखते हुए देवघर उपायुक्त नैंसी सहाय ने सोमवार से देवघर में फूड ग्रेन बैंक की सेवा शुरू की है। लॉकडाउन के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है। इसमें आम लोग भी सहयोग कर सकते हैं। प्रशासन ने सभी गैर सरकारी संस्थाओं, समाजसेवी व आम लोगों से आग्रह किया है कि वे आगे आएं और स्वेच्छा से गेंहू, चावल, राशन का सामान व अन्य जरूरी सामान इस फूड ग्रेन बैंक में जमा करा दें। ये सामग्री प्रशासन द्वारा जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा दी जाएगी। इसके संग्रह हेतु देवघर में इंडोर स्टेडियम व मधुपुर में अग्रसेन भवन केन्द्र बनाया गया है। लोग सुबह सात बजे से एक बजे के बीच खाद्य सामग्री यहां दान कर सकते हैं। सभी दान की सामग्री को वजन कर उसे पंजिकृत किया जाएगा। देवघर व मधुपुर एसडीओ इसके संचालन की निगरानी करेंगे। वे एक-एक लिपिक व दो-दो अनुसेवक यहां अपने स्तर पर नियुक्त करेंगे। वहीं पुलिस को इसकी सुरक्षा का जिम्मा दिया गया है। इस कार्य में जिला अपूर्ति पदाधिकारी व जिला कल्याण पदाधिकारी सहयोग करेंगे। जानकारी हो कि कई संस्थाओं ने खाद्य सामग्री दान करने की हामी भी भर दी है। उम्मीद कि जा रही है कि अब जिले में कोई भी भूखा नहीं रहेगा।

chat bot
आपका साथी