सड़क हादसों में तीर्थपुरोहित सहित तीन की मौत

देवघर : तीन अलग अलग सड़क दुर्घटना में तीर्थ पुरोहित सहित तीन व्यक्ति की मौत हो गई है। पहली

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Oct 2018 06:37 PM (IST) Updated:Sat, 20 Oct 2018 06:37 PM (IST)
सड़क हादसों में तीर्थपुरोहित सहित तीन की मौत
सड़क हादसों में तीर्थपुरोहित सहित तीन की मौत

देवघर : तीन अलग अलग सड़क दुर्घटना में तीर्थ पुरोहित सहित तीन व्यक्ति की मौत हो गई है। पहली घटना नगर थाना क्षेत्र स्थित हंसकूप के समीप हुई है। जिसमें बमबम बाबा कॉलोनी निवासी मुन्ना मिश्र (55 वर्ष) की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रोजना की तरह वह शनिवार सुबह घर से निकलकर बाबा मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में हंसकूप के समीप पीछे से एक लाल रंग की बिना नंबर की मैजिक गाड़ी ने धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। वहीं इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। लोगों की मदद से वाहन को पकड़ लिया गया है। जबकि चालक व मालिक मौत की सूचना मिलते ही फरार हो गया। वहीं दूसरी घटना दुमका जिला अंतर्गत हंसडीहा-रामगढ़ रोड के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हंसडीहा निवासी नरेश मांझी (36 वर्ष) की मौत हो गई है। परिजन के अनुसार गुरुवार सुबह वह रोजाना की तरह बाइक पर सवार होकर खुटहन बाजार हाट मछली बेचने के लिए गया था। वापसी के क्रम में हंसडीहा-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर रामगढ़ की ओर से आ रही अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। वहीं तीसरी घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र निवासी महेश्वर प्रसाद यादव (56 वर्ष) की मौत हो गई है। मृतक का पुत्र प्रवीण कुमार के अनुसार उनके पिता (मृतक) की तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें इलाज के लिए निजी वाहन से इलाज के लिए बाहर ले जाया जा रहा था। इसी क्रम में देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलौना मोड़ के समीप चालक का गाड़ी की गति पर नियंत्रण नहीं रहा है और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे उनके साथ अन्य लोग चोटिल हो गए। नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद तीनों शवों को उनके परिजन को सौंप दिया गया।

chat bot
आपका साथी